अक्षर पटेल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

New Record Unlocked: अक्षर पटेल ने रचा नया रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

Axar Patel Created New Record: इंडिया बनाम इंग्लैंड के दूसरे T20 इंटरनेशनल में अक्षर पटेल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, वे 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने।

सृष्टि मौर्य

India vs England 2nd T20: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड T20 विश्व कप में अक्षर पटेल ने अपना शानदार प्रर्दशन देते हुए भारत के पहले 100 विकेट लेने वाले स्पिनर गेंदबाज की श्रेणी में अपना नाम दर्ज किया। अक्षर पटेल एक बहुत सफल खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हैरी ब्रुक का विकेट चटकाकर उन्होंने भारतीय टीम को बड़े लक्ष्य की  प्राप्ति करवाई।

96 विकेट लेने के फॉर्मेट में आने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को अक्षर पटेल ने पीछे छोड़ते हुए T20 इंटरनेशनल में भारत के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अपनी जगह बना ली है।

इस उपलब्धि में बने दूसरे खिलाड़ी

अक्षर पटेल T20 इंटरनेशनल में ये खास उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 500 से ज़्यादा रन बनाए हैं और 100 या उससे ज़्यादा विकेट लिए हैं। अक्षर ने अब 61 पारियों में कुल 736 रन बनाए हैं। उनसे पहले, यह अनोखा रिकॉर्ड सिर्फ़ हार्दिक पांड्या के नाम था, जिन्होंने 109 पारियों में 2,288 रन बनाए और 114 विकेट लिए थे। अब, इस खास लिस्ट में अक्षर पटेल का नाम भी जुड़ गया है।

अक्षर का जुड़ा खास लिस्ट में नाम

अगर हम बात करें इस लिस्ट कि तो इसमें जसप्रीत बुमराह 121 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि हार्दिक पांड्या 114 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अक्षर पटेल अब 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंच गए हैं और इस खास लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। वहीं, स्पिनर युजवेंद्र चहल 96 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के टॉप 5 गेंदबाज:

क्रम खिलाड़ी विकेट
1 अर्शदीप सिंह 133
2 जसप्रीत बुमराह 121
3 हार्दिक पांड्या 114
4 अक्षर पटेल 100
5 युजवेंद्र चहल 96

कैसा रहा दूसरे T20 में अक्षर का प्रदर्शन?

दूसरे T20 मैच में अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन देकर एक विकेट लिया और 5.00 की इकॉनमी रेट बनाए रखी। बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने तीन गेंदों पर दो रन बनाए, मैच के दौरान वो रन आउट हो गए।

कुलदीप भी 100 विकेट के करीब

100 विकेट के क्लब में शामिल होने की दौड़ में भारतीय क्रकेट टीम के कुलदीप यादव भी मजबूती से बने हुए हैं। उन्होंने 54 मैचों में 95 विकेट अपने नाम किए हैं और इस उपलब्धि से महज पांच विकेट दूर हैं। वहीं, वरुन चक्रवर्ती के खाते में 73 और रवि बिश्नोई ने 64 विकेट हासिल किए हैं।

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन