-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs England 2nd T20 Live India Set England 191 Run Target
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
- Written By: अक्षय साहू
Ind vs Eng T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन ने 49 रनों की पारी खेली।

अभिषेक शर्मा (सोर्स- IANS)
Ind vs Eng Second T20 Match Live: इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार पारी खेली।
इस मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा के साथ उतरे। वैभव ने अपनी जानी-पहचानी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई और 2 छक्के लगाए, लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चल सकी।
डेब्यू में सिर्फ 14 रन बना पाए वैभव सूर्यवंशी
वैभव 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। वह विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। वैभव और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 50 रन की साझेदारी हुई। वैभव के आउट होने के तुरंत बाद अभिषेक भी आउट हो गए। अपना 50वां मुकाबला खेल रहे अभिषेक ने 24 गेंदों पर 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 43 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
ईशान और श्रेयस की जोड़ी ने संभाला
ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रन की अहम साझेदारी हुई। ईशान अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। वह 40 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि श्रेयस 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए।
तिलक वर्मा ने बनाए तेज रन
A sweet cameo to wrap up the innings 💥 Vice-captain Tilak Varma with a quickfire 2️⃣4️⃣*(11) 👊 Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/P4iKxfW8Rb — BCCI (@BCCI) July 4, 2026
तिलक वर्मा ने 11 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 190 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हर्षित राणा ने 3 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 6 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। विल जैक्स और लियाम डॉसन को 1-1 विकेट मिले। जोफ्रा आर्चर को भी 1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें- Who is James Coles? भारत के खिलाफ ODI टीम में पहली बार मिली जगह, जानिए इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी की कहानी
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में डेब्यू के साथ इतिहास रचा। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वो अब भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
India vs england 2nd t20 live india set england 191 run target
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Earphone Side Effects: ईयरफोन कब हो जाता है खतरनाक? पढ़िए और हो जाइए सावधान
Jul 16, 2026 | 09:52 PMलॉकअप 2 से बाहर आने के बाद बोलीं सुनीता आहूजा, लड़ाई-झगड़ा देखकर मेरा डायबिटीज और बढ़ गया
Jul 16, 2026 | 09:37 PMघर पर बनाना हो रेस्टोरेंट जैसा जायकेदार वेज फ्राइड राइस, तो इस रेसिपी को करें ट्राई, चौंक जाएंगे खाने वाले
Jul 16, 2026 | 09:31 PMअजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
Jul 16, 2026 | 09:26 PMटीम इंडिया सिर्फ 233 रन पर ढेर, कोहली-अय्यर के अलावा सभी बल्लेबाज फेल, बुमराह ने एक ओवर में जड़े 18 रन
Jul 16, 2026 | 09:18 PMRRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख आवेदन, जानें किस रेलवे भर्ती बोर्ड में सबसे ज्यादा फॉर्म
Jul 16, 2026 | 09:17 PMठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
Jul 16, 2026 | 09:15 PMवीडियो गैलरी

स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
Jul 16, 2026 | 04:57 PM
200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM














