क्रिकेट

AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेटों से रौंदा; एलिसा हीली को मिली यादगार विदाई

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र डे-नाइट टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हराया। भारत को दूसरी पारी में 149 रन पर समेटने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने 25 रन का लक्ष्य बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया।

उज्जवल सिन्हा

Australia Women vs India Women, Only Test: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच खेले गए एक मात्र डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम को इस मुकाबले में बुरी हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट मैच के जीतने के लिए 25 रनों का पीछा करते हुए पांचवें ओवर में ही बिना विकेट गंवाए जीत दर्ज किया।

इस जीत के साथ कप्तान एलिसा हीली को अपने करियर के आखिरी टेस्ट में शानदार विदाई मिली। उन्होंने अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा। एलिसा हीली ने इस सीरीज से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। इस दौरान उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 और एक मात्र टेस्ट मैच में जीत हासिल करके भारतीय टीम को बुरी तरह से हराया।

दूसरी पारी में 149 पर सिमटी भारतीय टीम

भारत ने तीसरे दिन छह विकेट पर 105 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन पूरी टीम 48.2 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से प्रतिका रावल ने 137 गेंदों पर 63 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि स्नेह राणा ने 30 रन बनाए। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी। 25 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी जॉर्जिया वॉल ने नाबाद 16 और फोएबे लिचफील्ड ने नाबाद 11 रन बनाकर मुकाबले को 4.3 ओवर में 28 रन बनाकर जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए स्नेहा राणा और प्रतिका रावल दोनों को आउट कर भारतीय पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। मैच में सबसे सफल गेंदबाज लुसी हेमिल्टन रहीं, जिन्होंने 32 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग ने दो-दो विकेट चटकाए।

एनाबेल सदरलैंड का शानदार प्रदर्शन

इससे पहले भारत ने पहली पारी में 198 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एनाबेल सदरलैंड की शानदार 129 रन की बदौलत 323 रन बनाकर पहली पारी में मजबूत बढ़त हासिल की थी। सदरलैंड को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद दोनों कप्तानों ने क्या कहा?

मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम ने टी20 सीरीज जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वनडे और टेस्ट में प्रदर्शन जारी नहीं रख सकी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पूरी सीरीज खेलना टीम के लिए अच्छा अनुभव रहा और गुलाबी गेंद का टेस्ट अलग चुनौती थी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा ने कहा कि टी20 सीरीज में हार के बाद इस तरह वापसी करना शानदार रहा और उन्हें टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से अधिक का समय टीम के लिए बेहद यादगार रहा।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच मीटिंग जारी, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह