Australia Women Win 7th T20 Championship: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड विमेंस T20 विश्व कप 2026 लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया।
फोएबे लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन बनाकर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख ही पलट दिया। दूसरे विकेट के लिए हुई 100 रनों की इस दमदार साझेदारी ने इंग्लैंड टीम को बैकफुट पर धकेल दिया और टीम को एक आसान और शानदार जीत दिलाई।
ये ऑस्ट्रेलिया का महिला T20 विश्व कप में सातवां खिताब है, जो किसी भी टीम द्वारा जीते गए सबसे अधिक खिताब हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे विश्व कप में अपने ही सात खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। अब ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के नाम T20 और वनडे विश्व कप मिलाकर कुल 14 विश्व कप खिताब हो गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए सबसे अधिक हैं।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने भी नया इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया की महिला T20 विश्व कप की सभी सात खिताबी जीत में एलिस पेरी टीम का हिस्सा रही हैं। वह अब तक आठ T20 विश्व कप फाइनल खेल चुकी हैं और सात बार चैंपियन बनी हैं।
इसके अलावा, एलिस पेरी के नाम दो महिला वनडे विश्व कप खिताब भी हैं। इस तरह उनके कुल विश्व कप खिताबों की संख्या 9 हो गई है, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल और सबसे ज्यादा विश्व कप जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
यह भी पढ़ें :– ICC महिला T20: टीम के फाइनल में न पहुंचने पर भी चमकीं मंधाना; ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट
इस जीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए, जिनमें महिला T20 विश्व कप फाइनल के इतिहास का सबसे सफल रन चेज भी शामिल है।