स्टीवन होगान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC Under-19 World Cup में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ खोला खाता, आयरलैंड को 8 विकेटों से रौंदा

Ireland U19 vs AUS Under-19: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया। स्टीवन होगान के शतक और नितेश सैमुअल की शानदार पारी से जीत मिली।

उज्जवल सिन्हा

Under-19 World Cup 5th Match, Ireland U19 vs AUS U-19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला आयरलैंड अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की है। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में आयरलैंड के विरुद्ध 8 विकेट से जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। 36 के स्कोर पर आयरलैंड को पहला झटका लगा। जेम्स वेस्ट 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं एक छोर पर फ्रेडी ओगिल्वी टिके रहे। फ्रेडी ओगिल्वी और सेबेस्टियन डिज्क्स्ट्रा के बीच भी 37 रनों की साझेदारी हुई। वहीं सेबेस्टियन डिज्क्स्ट्रा भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर-बल्लेबाज फ्रेडी ओगिल्वी ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 28.3 ओवरों में 116/3 के स्कोर पर पहुंचाया। फ्रेडी 83 गेंदों 4 चौकों के साथ 49 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रॉबर्ट ओ'ब्रायन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने एडम लेकी (22) के साथ 37 रन, मार्को बेट्स (14) के साथ 39 रन, जबकि ब्रूस व्हेली (8) के साथ 29 रन की साझेदारियां करते हुए आयरलैंड को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

रॉबर्ट ने 79 रनों की पारी खेली

रॉबर्ट 98 गेंदों में 9 चौकों के साथ 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 235 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए चार्ल्स लचमुंड ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। बेन गॉर्डन, हेडन शिलर, जॉन जेम्स और विल मलाजुक ने 1-1 विकेट निकाला।

ऑस्ट्रेलिया की आसानी से दर्ज की जीत

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 39.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। सलामी बल्लेबाज विल मलाजुक 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस समय तक टीम 2.4 ओवरों में 30 रन ही बना सकी थी। यहां से नितेश सैमुअल ने स्टीवन होगान के साथ 186 रनों की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर ला दिया।

स्टीवन होगान की शतकीय पारी

स्टीवन होगान 111 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 115 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान ओलीवर (15) ने नितेश (77) के साथ टीम को 62 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से रूबेन विल्सन और ल्यूक मरे ने 1-1 विकेट निकाला। इस जीत के साथ ग्रुप-सी में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर पहुंच गई है। यह टीम 20 जनवरी को जापान से मुकाबला खेलेगी। वहीं, आयरलैंड 19 जनवरी को श्रीलंका से भिड़ेगी।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब