ऑस्ट्रेलिया टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानें वजह

Australia Release 2 Players: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पांचवें मुकाबले से पहले दो खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस और व्यू वेबस्टर को रिलीज कर दिया है।

उज्जवल सिन्हा

Australia Release 2 Players From Ashes Squad: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज सीरीज का पांचवां मुकाबला 4 जनवरी 2026 से खेला जाएगा। यह मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया ने दो खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस और व्यू वेबस्टर को रिलीज कर दिया है।

खबरों की अनुसार, जोश इंग्लिस और व्यू वेबस्टर को बिग बैश लीग के लिए टीम से रिलीज किया गया है। सिडनी टेस्ट एक सप्ताह बाद शुरू होगा। इस वजह से इंग्लिस और वेबस्टर को बीबीएल में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से रिलीज किया गया है। वेबस्टर सोमवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ बीबीएल मैच में होबार्ट हरिकेंस के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं जोश इंग्लिस मंगलवार को पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए सिडनी थंडर के खिलाफ खेलेंगे।

पांचवें टेस्ट के लिए दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ेंगे

डिफेंडिंग चैंपियन होबार्ट अभी बिग बैश लीग स्टैंडिंग में चार मैचों में तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि स्कॉर्चर्स लगातार हार के बाद आ रहे हैं और पांचवें स्थान पर हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि दोनों खिलाड़ी अपने बीबीएल मैचों के बाद सिडनी में एशेज टेस्ट की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करेंगे। यह साफ हो गया है कि दोनों पांचवें टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

इस साल सात टेस्ट खेलने के बाद, वेबस्टर को पर्थ में पहले एशेज मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह टीम में वापस नहीं आ पाए हैं, लेकिन इस सीरीज के दौरान कैमरून ग्रीन की लगातार असफलता की वजह से उन्हें पांचवें टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। इंग्लिस के ब्रिस्बेन और एडिलेड टेस्ट के दौरान अपनी तीन पारियों में 32 रन बनाने के बाद वापस बुलाए जाने की संभावना कम है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी है।

2 दिन में चौथा मुकाबला खत्म होने के कारण किया गया रिलीज

ऑस्ट्रेलिया में एशेज के साथ-साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) भी खेली जा रही है। मेलबर्न में खेला गया एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट 2 दिन में समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न टेस्ट में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में 4 जनवरी से खेला जाएगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO