ग्लेन मैक्सवेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टी20I में भारत का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची ऑस्ट्रेलिया, 20 साल में पहली बार किया ये कारनामा

Australia Won 9 T20I Matches in a row: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बड़ा कारनामा किया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार लगातार 9वीं जीत दर्ज की है।

उज्जवल सिन्हा

Australia Won 9 T20I Matches in a row: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 17 रनों से जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा कारनामा किया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार 9 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका पर यह जीत ऑस्ट्रेलिया की 9वीं जीत है।

ऑस्ट्रेलिया का टी20 इंटनरनेशनल में जीत का सिलसिला 14 नवंबर 2024 को शुरू हुआ। जोश इंग्लिस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में पाकिस्तान को 29 रनों से हराया था। यहीं से जीत का कारवां शुरू हुआ था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो और जीत दर्ज की। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को लगातार पांच टी20 में हराया। अब ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर 9वीं जीत दर्ज कर ली है।

पिछले 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का परिणाम

विजेता पराजित टीम अंतर स्थान तिथि
ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 29 रन से ब्रिस्बेन 14-11-2024
ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 13 रन से सिडनी 16-11-2024
ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 7 विकेट से होबार्ट 18-11-2024
ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 3 विकेट से किंग्स्टन 20-07-2025
ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 8 विकेट से किंग्स्टन 22-07-2025
ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 6 विकेट से बासेटेर 25-07-2025
ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 3 विकेट से बासेटेर 26-07-2025
ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 3 विकेट से बासेटेर 28-07-2025
ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका 17 रन से डार्विन 10-08-2025

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड युगांडा के नाम है। 2024 के टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली अफ्रीकी टीम ने लगातार 17 मैच जीते हैं। स्पेन 15 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है और जापान ने 9 मई 2024 से 9 मई 2025 तक लगातार 14 मैच जीते हैं। टेस्ट खेलने वाले देशों में भारत ने 3 नवंबर 2021 से 27 फरवरी 2022 तक लगातार 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार सर्वाधिक जीत

टीम मैचों की संख्या प्रारंभ तिथि समाप्ति तिथि
युगांडा 17* 29 अक्टूबर 2024 27 जुलाई 2025
स्पेन 15* 25 फ़रवरी 2023 28 अगस्त 2024
जापान 14 9 मई 2024 9 मई 2025
मलेशिया 13 29 जून 2022 19 दिसंबर 2022
बरमूडा 13 11 नवंबर 2021 4 अक्टूबर 2023
अफगानिस्तान 12 5 फ़रवरी 2018 15 सितंबर 2019
रोमानिया 12 17 अक्टूबर 2020 5 सितंबर 2021
भारत 12 3 नवंबर 2021 27 फ़रवरी 2022
यूएई 12 2 अक्टूबर 2024 18 दिसंबर 2024

भारत का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार 9 टी20आई मुकाबला जीतकर भारत के रिकॉर्ड के पीछे पहुंच गया है। अगर ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में लगातार दो जीत और दर्ज कर ली तो ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार 11वीं जीत हासिल कर लेगा। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भारत के खिलाफ ही मिलेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20आई सीरीज खेली जाएगी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा