ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Women's World Cup: ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का जलवा, बांग्लादेश को 10 विकेट हराकर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

AUS W vs BAN W: वनडे विश्वकप 2025 के 17वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 10 विकेट से धूल चटाई। भारत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में शतक जड़ा।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, बांग्लादेश की टीम का सफर लगभग समाप्त हो गया।

बांग्लादेश 198 रन पर सिमटी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के दबाव में रही। हालांकि, सोभना मोस्टारी ने बेहतरीन संयम और क्लास दिखाते हुए टीम को संभाला और 80 गेंदों पर नाबाद 66 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे। उनके साथ रूबीया हैदर ने 59 गेंदों पर 44 रन जोड़कर अहम साझेदारी निभाई, जिससे बांग्लादेश 50 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन तक पहुंच सका। शर्मिन अख्तर ने 19 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 12 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और जॉर्जिया वॉरहम ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मेगन स्कट को एक सफलता मिली। उनके सटीक लाइन-लेंथ और योजनाबद्ध गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए।

कप्तान एलिसा हीली ने ठोका शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी एलिसा हीली और फोएबे लिचफिल्ड ने शानदार अंदाज में मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। दोनों ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 24.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना दिए। एलिसा हीली ने 77 गेंदों पर 20 चौकों की मदद से नाबाद 113 रन ठोके, जबकि लिचफिल्ड ने 72 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। हीली का यह शतक ऑस्ट्रेलिया की जीत का आधार बना और इसी के दम पर टीम ने न सिर्फ मुकाबला जीता बल्कि सेमीफाइनल में अपना स्थान भी पक्का किया। इसके अलावा आस्ट्रेलिया बांग्लादेश के मुकाबले में कुछ नए रिकॉर्ड्स भी बनें हैं। आइए इन रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं।

महिला वनडे में बिना विकेट गंवाए सबसे बड़े सफल रन चेज

218 रन – ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम आयरलैंड महिला, डबलिन, 2023 199 रन – ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम बांग्लादेश महिला, विशाखापट्टनम, 2025 विश्व कप* 174 रन – भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला, पालेकेले, 2022 164 रन – ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, बेंगलुरु, 1997 विश्व कप 163 रन – ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम न्यूज़ीलैंड महिला, मेलबर्न, 2010 बता दें कि 202* रनों की साझेदारी बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे आगे केवल दक्षिण अफ्रीका की टैस्मिन ब्रिट्स और लॉरा वूल्वार्ड्ट की 243 रनों की ओपनिंग साझेदारी (बेनोनी, 2023) है।

महिला वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी साझेदारियाँ

220 रन – आर. बकस्टीन और एल. रीलर बनाम नीदरलैंड महिला, पर्थ, 1988 (पहली विकेट) 216 रन – ए. हीली और आर. हेंस बनाम वेस्टइंडीज महिला, वेलिंगटन, 2022 (पहली विकेट) 202* रन – ए. हीली और पी. लिचफिल्ड बनाम बांग्लादेश महिला, विशाखापट्टनम, 2025 (पहली विकेट)* 196 रन – आर. हेंस और एम. लैन्निंग बनाम इंग्लैंड महिला, हैमिल्टन, 2022 (दूसरी विकेट)

महिला वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

71 गेंद – डिएंड्रा डॉटिन बनाम पाकिस्तान महिला, लीसेस्टर, 2017 73 गेंद – एलिसा हीली बनाम बांग्लादेश महिला, विशाखापट्टनम, 2025* 76 गेंद – नैट स्किवर-ब्रंट बनाम पाकिस्तान महिला, लीसेस्टर, 2017 77 गेंद – एश गार्डनर बनाम न्यूज़ीलैंड महिला, इंदौर, 2025 79 गेंद – नैट स्किवर-ब्रंट बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, हैमिल्टन, 2022

महिला विश्व कप में लगातार दो शतक लगाने वाली खिलाड़ी

डेबी हॉ‍कली (100 और 100*) – 1997 एलिसा हीली (129 और 170) – 2022 एलिसा हीली (142 और 113*) – 2025

महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी

5 शतक – नैट स्किवर-ब्रंट (इंग्लैंड) 4 शतक – जेनेट ब्रिटिन (इंग्लैंड) 4 शतक – शार्लेट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) 4 शतक – सूज़ी बेट्स (न्यूज़ीलैंड) 4 शतक – एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)*

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद