ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Image- Social Media) 
क्रिकेट

T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का किया एलान, ये 3 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, स्टीव स्मिथ बाहर

Australia Announced Squad for T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मुकाबला 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि टीम फिलहाल शुरुआती है।

अर्पित शुक्ला

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने 2026 में भारत और श्रीलंका में प्रस्तावित ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी प्रोविजनल 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान मिचेल मार्श को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस टीम में खासतौर पर स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा दिखाया गया है।

हॉबर्ट हरिकेन्स के विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल ओवेन को इस बार टीम में जगह नहीं मिली, जो चयनकर्ताओं का सबसे बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। 2021 की चैंपियन टीम के मुकाबले इस बार किसी भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है, जो एक बड़ा बदलाव है।

तीन खिलाड़ी कर सकते हैं वर्ल्ड कप डेब्यू

स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन, ऑलराउंडर कूपर कोनोली और तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। खासकर कूपर कोनोली का चयन चौंकाने वाला रहा, क्योंकि उन्होंने पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा नहीं लिया था।

पैट कमिंस की वापसी

टीम में ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे अनुभवी ऑलराउंडर शामिल हैं, जो भारतीय पिचों पर अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी विभाग में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा और मार्कस स्टोइनिस को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पैट कमिंस एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले से चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं, और उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के चेयरमैन जॉर्ज बेली ने कहा, "टी-20 टीम ने हाल के सालों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे हमें भारत और श्रीलंका जैसी परिस्थितियों के लिए संतुलित टीम चुनने की आजादी मिली है।" उन्होंने यह भी बताया कि पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड की फिटनेस पर नजर रखी जा रही है, लेकिन उम्मीद है कि ये सभी वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप बी में मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में शामिल है, जिसमें श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ओमान और आयरलैंड की टीमें हैं। ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया 13 फरवरी को जिम्बाब्वे, 16 फरवरी को श्रीलंका और 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ मुकाबला खेलेगा।

ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप स्क्वाड (प्रोविजनल):

  1. मिचेल मार्श
  2. जेवियर बार्टलेट
  3. कूपर कोनोली
  4. पैट कमिंस
  5. टिम डेविड
  6. कैमरन ग्रीन
  7. नाथन एलिस
  8. जोश हेजलवुड
  9. ट्रेविस हेड
  10. जोश इंग्लिस
  11. मैथ्यू कुह्नेमन
  12. ग्लेन मैक्सवेल
  13. मैथ्यू शॉर्ट
  14. मार्कस स्टोइनिस
  15. एडम जम्पा

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह