पाकिस्तान क्रिकेट सौजन्य-IANS
क्रिकेट

Asian Games 2026: न टॉस हुआ, न गेंद फेंकी; पाकिस्तान ने पक्का किया सेमीफाइनल का टिकट, हांगकांग का टूटा सपना

Pakistan Cricket Team in Semi-Final: एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान-हांगकांग क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया। पाकिस्तान बेहतर T20I रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचा।

प्रिया जैस

Pakistan vs Hong Kong Quarterfinal: एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट पर बारिश का साया मंडरा रहा है। इसी बारिश के कारण सोमवार को पाकिस्तान को बिना कोई गेंद खेले सीधे सेमीफाइनल की टिकट मिल गई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। नागोया में लगातार होती झमाझम बारिश के चलते पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच होने वाले मैच में टॉस का सिक्का भी नहीं उछाला जा सका। आखिरकार, अंपायर्स ने अंत में बारिश के कारण मैच को रद्द करने का फैसला लिया।

ICC रैंकिंग से पाकिस्तान को फायदा

मैच रद्द होने के बाद ICC रैंकिंग के चलते पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने में बड़ी सफलता हासिल हुई। दरअसल, ICC टी20 रैंकिंग में हांगकांग, चीन से ऊपर होने के चलते पाकिस्तान को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।

ICC रैंकिंग में पाकिस्तान छठे नंबर पर काबिज है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है। पाकिस्तान अब 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा।

अब भारत-अफगानिस्तान पर टिकी नजर

सोमवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला है। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की भिंड़त अफगानिस्तान से इसी मैदान पर होनी है। हालांकि, मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की संभावना जताई जा रही है।

भारत बनाम अफगानिस्तान पर बारिश का साया

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे बारिश की 69 प्रतिशत संभावना है, जो सुबह 9 बजे (जब पहला क्वार्टर फाइनल शुरू होना है) बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगी। बारिश की आशंका सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) 49 प्रतिशत, सुबह 11 बजे 75 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 71 प्रतिशत बनी हुई है।

भारत-अफगानिस्तान मैच के टॉस के तय समय यानी दोपहर 1 बजे (लोकल टाइम) बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है। दोपहर 2 बजे बारिश होने की आशंका 34 प्रतिशत, जो 3 बजे 40 प्रतिशत रहेगी।

ICC रैंकिंग में भारत का पहला स्थान

वहीं, शाम 4 बजे (लोकल टाइम) यह थोड़ी बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी। शाम 5 बजे बारिश होने के चांस 49 प्रतिशत है, जबकि शाम 6 बजे 60 प्रतिशत और शाम 7 बजे (लोकल टाइम) 49 प्रतिशत रहेगी।

अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है, तो भारत को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा। मैच रद्द हुआ तो भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ विजेता घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत अपने प्रतिद्वंद्वी अफगानिस्तान से बहुत बेहतर स्थिति में है। भारत ICC टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला