भारतीय पुरुष टीम  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Asian Games 2026: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के मुकाबले में आखिरी गेंद तक बना रहा रोमांच

Asian Games Men's Cricket: एशियाई खेल 2026 में बारिश से प्रभावित 5-5 ओवर के रोमांचक T20 मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हरा दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की बदौलत भारत को जीत मिली।

सृष्टि मौर्य

India Beat Japan By 2 Runs 5 Over Match: सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बारिश से प्रभावित एकमात्र T20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी।

बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण टॉस तय समय से करीब दो घंटे की देरी से हुआ। इसके बाद मुकाबले को 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन से हुई परेशानी

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। ईशान किशन 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। तिलक वर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की पूरी पारी में सिर्फ दो चौके लगे और कोई छक्का नहीं आया। जापान की ओर से चार्ली हारा-हिन्जे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस को एक-एक विकेट मिला।

जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर

33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत भी खराब रही। अक्षर पटेल ने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए और लैकलन यामामोटो-लेक को 1 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।दूसरे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी की।

उन्होंने इब्राहिम ताकाहाशी को 4 रन के स्कोर पर आउट किया। हालांकि, इस ओवर में सुंदर ने 6 रन दिए। तीसरे ओवर में रवि बिश्नोई महंगे साबित हुए और उन्होंने 10 रन दिए। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 7 रन दिए, लेकिन जापान के कप्तान केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग को 12 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।

8 रनों की जरूरत पर हारी टीम

जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। गेंद अक्षर पटेल के हाथ में थी। उन्होंने पहली दो गेंदों पर 2 रन दिए, लेकिन तीसरी गेंद वाइड हो गई। इसके बाद अक्षर ने लगातार चार गेंदें अच्छी लाइन और लेंथ पर डालीं। जापानी बल्लेबाज इन गेंदों पर बाउंड्री नहीं लगा सके। इस तरह जापान 5 ओवर में 30 रन ही बना सका और भारत ने मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?