अरुंधति रेड्डी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वर्ल्ड कप से पहले लगा भारत को बड़ा झटका, प्रमुख खिलाड़ी चोटिल; व्हीलचेयर से ले जाना पड़ा बाहर

Arundhati Reddy Sustains Injury: महिला वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम की तेज गेंदबाज वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में चोटिल हो गई है।

उज्जवल सिन्हा

Arundhati Reddy Injured: महिला वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड कप की टीम में शामिल तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी है। जिसके बाद उन्हें व्हीलचेयर पर मैदान से बाहर जाना पड़ा। रेड्डी को यह चोट वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच के दौरान लगा।

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप अभ्यास मुकाबले के 13वें ओवर के दौरान यह वाकया हुआ। अरुंधति ने 13वें ओवर में इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट के एक ज़ोरदार ड्राइव पर फॉलो-थ्रू के दौरान रिटर्न कैच लेने की कोशिश की। नतीजतन, जेमिमा रोड्रिग्स 13वां ओवर पूरा करने आईं।

हीथर नाइट के कैच पकड़ने में हो गई चोटिल

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में रेड्डी ने इंग्लैंड के सलामी बैटर एमी जोन्स को आउट किया था। वह हीथर नाइट का रिटर्न कैच लेने के लिए भी तैयार दिख रही थी। लेकिन, वह अजीब तरह से अपने बाएं पैर पर गिर पड़ी, जिसके बाद वो जमीन पर ही लेटी रही। डॉक्टर तुरंत मैदान पर पहुंचे और रेड्डी की मदद करने लगे। बाद में उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के लिए व्हीलचेयर मंगवाई गई।

अरुंधति रेड्डी की जगह सायली को मिल सकता है मौका

अगर अरुंधति रेड्डी टूर्नामेंट से बाहर होती हैं, तो भारत की टीम उनकी जगह रिजर्व लिस्ट में शामिल तेज गेंदबाज सायली सतघारे को टीम में शामिल कर सकती है। इससे पहले भारत ने यास्तिका भाटिया की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज़ उमा छेत्री को टीम में शामिल किया था। यास्तिका को वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान विशाखापट्टनम कैंप में बाएं घुटने में चोट लग गई थी।

तेज गेंदबाजों की इंजरी बनी मुसीबत

टूर्नामेंट से पहले भारत को अपनी तेज गेंदबाज़ों की चोटों को लेकर काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। रेणुका सिंह ठाकुर को WPL 2025 के बाद स्ट्रेस इंजरी हो गई थी, जिस कारण वह कुछ समय टीम से बाहर रहीं। हालांकि, वह समय पर फिट हो गईं और वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दो मैच खेलीं, जिसमें भारत 2-1 से हार गया। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अमनजोत कौर की फिटनेस को लेकर भी चिंता रही।  इंग्लैंड दौरे के दौरान उनकी पुरानी पीठ की चोट फिर से उभर आई थी। वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट होने के लिए वह एनसीए में लगातार ट्रेनिंग कर रही थीं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा