अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20I में अर्शदीप सिंह ने अनचाहा रिकॉर्ड किया अपने नाम, भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने T20I में पहले ओवर में 18 रन देकर भारतीय गेंदबाज़ों के सबसे महंगे पहले ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह ओवर मैच की शुरुआत में डाला गया था।

उज्जवल सिन्हा

Arshdeep Singh Equals Unwanted Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। अर्शदीप ने दूसरे टी20 के पहले ही ओवर में 18 रन लुटा दिए। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने मैच की पहली छह गेंदों में उन्हें तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह द्वारा पहले ओवर में दिए गए 18 रन, किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए T20I मैच के पहले ओवर में सबसे महंगे ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 28 जून 2022 को मालाहाइड में खेले गए भारत-आयरलैंड T20I में बना था, जब आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में 18 रन बनाए थे। हालांकि, वह ओवर रन चेज के दौरान डाला गया था, जबकि अर्शदीप ने शुक्रवार को मैच की पहली गेंद फेंकी।

तीसरे ओवर में भी लुटाए 18 रन

पहले ओवर में 18 रन देने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप को तीसरा ओवर सौंपा, लेकिन उसमें भी उन्हें 18 रन पड़े। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट जिन्हें दूसरे T20I में टिम रॉबिन्सन की जगह टीम में शामिल किया गया है। इस ओवर में टिम सीफर्ट ने अर्शदीप की चार गेंदों पर लगातार चार चौके जड़ दिए।

पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड वुकासिन जिमोनजिक के नाम

T20I इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज़्यादा रन देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्बिया के मीडियम पेसर वुकासिन ज़िमोनजिक के नाम है। 31 अगस्त 2025 को स्ज़ोडलिगेट में खेले गए हंगरी-सर्बिया T20I मैच में ज़िमोनजिक को पहले ओवर में 22 रन पड़े थे। उस ओवर में ज़ाहिर मोहम्मद ने पहली चार गेंदों पर 4, 6, 6 और 4 रन बटोरे थे।

रन चेज में पहले ओवर में सबसे ज्यादा महंगे रहे थे अश्विन विनोद

वहीं, T20I में एक पारी के पहले ओवर में सबसे ज़्यादा रन देने का रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड के अश्विन विनोद के नाम दर्ज है। उन्होंने रन चेज़ के दौरान पहले ओवर में 28 रन दिए थे। इसके अलावा, हॉन्ग कॉन्ग के एहसान खान को भी 26 जुलाई 2025 को सिंगापुर में मलेशिया के खिलाफ पहले ओवर में 28 रन पड़े थे, हालांकि बारिश के कारण वह मैच पाँच-पाँच ओवर का कर दिया गया था।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान