अर्जुन तेंदुलकर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर ने मैदान पर दिखाया ऑलराउंडर अवतार, गेंद और बल्लेबाज दोनों से बरपाया कहर

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में गोवा के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट झटके और 43 रन की नाबाद पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

संजय सिंह बिष्ट

Arjun Tendulkar in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में इस बार कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दौर के मुकाबले 25 अक्टूबर से शुरू हुए, जिनमें कर्नाटक और गोवा के बीच का मैच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वजह हैं अर्जुन तेंदुलकर, जिन्होंने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

गेंदबाजी में अर्जुन ने दिखाया कमाल

गोवा की ओर से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने पहले अपनी घातक गेंदबाजी से कर्नाटक के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने टीम के टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया। अर्जुन ने पहले सलामी बल्लेबाज निकिन जोस को आउट किया, फिर कृष्णन श्रीजीत को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने मिडिल ऑर्डर में खेल रहे अभिनव मनोहर को भी अपना शिकार बनाया। पहली पारी में अर्जुन ने 29 ओवर में 100 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी के दौरान इकोनॉमी रेट सिर्फ 3.44 रही, जो लंबे फॉर्मेट में काफी किफायती मानी जाती है। उनके अलावा गोवा के लिए वासुकी कौशिक ने भी 3 विकेट झटके और विपक्षी टीम को दबाव में रखा।

बल्ले से भी दिखाई क्लास

गेंदबाजी में कमाल करने के बाद अर्जुन ने बल्लेबाजी में भी अपना दमखम दिखाया। जब गोवा की टीम मुश्किल में थी, तब उन्होंने पारी को संभाला। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अर्जुन 115 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने बेहद संयमित और जिम्मेदार बल्लेबाजी की, जिसने टीम को स्थिरता दी।

गोवा को अब चौथे दिन अर्जुन से बड़ी उम्मीदें होंगी, क्योंकि टीम फिलहाल पिछड़ रही है। उनकी नाबाद पारी ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं, बल्कि भरोसेमंद ऑलराउंडर बनने की क्षमता भी रखते हैं।

मैच का हाल

इस मुकाबले में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 110.1 ओवर में 371 रन बनाए। टीम की ओर से करुण नायर ने शानदार 174 रन की पारी खेली, जबकि श्रेयस गोपाल ने 57 रन का योगदान दिया। जवाब में गोवा की टीम ने तीसरे दिन के अंत तक 77 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बना लिए थे। फिलहाल गोवा 200 रनों से पीछे है। अर्जुन तेंदुलकर अब तक टीम के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन