अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सानिया चंडोक के हुए अर्जुन तेंदुलकर, मायानगरी में लिए सात फेरे; पुष्प वर्षा करते नजर आए सचिन

Arjun Tendulkar: युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए। शादी की कई खूबसूरत झलकियां और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आए, वे देखते ही देखते वायरल हो गई।

उज्जवल सिन्हा

Arjun-Saaniya's Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है। यह शादी गुरुवार को मुंबई में एक निजी और पारिवारिक समारोह के बीच संपन्न हुई। शादी की कई खूबसूरत झलकियां और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आए, वे देखते ही देखते वायरल हो गए और फैंस नवविवाहित जोड़े को लगातार शुभकामनाएं देने लगे।

शादी के दौरान सबसे भावुक और खुशी भरा पल तब देखने को मिला जब सचिन तेंदुलकर अपने बेटे और बहू पर फूल बरसाते नजर आए। चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह बेहद सादगी और गर्मजोशी के साथ संपन्न हुआ।

अगस्त में हुई थी सगाई

अर्जुन और सानिया ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और परिवारों के बीच भी काफी समय से घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं। सानिया चंडोक एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई के जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी लोगों में शामिल रही हैं।

क्रिकेट में बना रहे हैं अपनी पहचान

अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने गोवा के लिए खेलते हुए खुद को एक भरोसेमंद बॉलिंग ऑल-राउंडर के रूप में स्थापित किया है। इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के साथ भी जुड़े रहे हैं और हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया है, जिससे उनके आईपीएल करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

संगीत में सारा का डांस हुआ वायरल

शादी से पहले हुए संगीत समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शादी में पहुंचे कई बड़े नाम

इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ समारोह में शामिल होते देखे गए। वहीं खबरों के अनुसार, सचिन तेंदुलकर ने देश के कई बड़े नेताओं को भी इस शादी का निमंत्रण भेजा था, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच मीटिंग जारी, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह