अर्जुन तेंदुलकर और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MI से किया ट्रेड, मैच में फिर भी नहीं मिली जगह, अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने इम्पैक्ट प्लेयर तक नहीं माना

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ का सामना दिल्ली से हो रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर को शामिल नहीं किया गया है।

संजय सिंह बिष्ट

LSG Playing XI against DC IPL 2026: आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले जब लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, तो फैंस हैरान रह गए। टीम की शुरुआती एकादश में युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर का नाम शामिल नहीं था।

अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौका

सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर रही कि अर्जुन तेंदुलकर को सिर्फ प्लेइंग इलेवन से ही नहीं, बल्कि इम्पैक्ट खिलाड़ी सूची से भी बाहर रखा गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस से 30 लाख रुपये में ट्रेड किया था। ऐसे में उम्मीद थी कि इकाना की पिच पर उन्हें अपनी स्विंग गेंदबाजी दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन टीम प्रबंधन ने अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।

पंत ने खुद संभाली ओपनिंग की जिम्मेदारी

मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ की ओर से पारी की शुरुआत कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने की। यह फैसला भी थोड़ा चौंकाने वाला रहा, क्योंकि पंत आमतौर पर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। टीम का मिडिल ऑर्डर एडन मार्करम, निकोलस पूरन और आयुष बदोनी जैसे बल्लेबाजों से मजबूत नजर आ रहा है।

गेंदबाजी में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मेल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव और युवा जोश का संतुलन रखा है। टीम में मोहम्मद शमी और एनरिक नॉर्खिया जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज शामिल हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं। वहीं युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को भी मौका दिया गया है, जिससे टीम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

इम्पैक्ट खिलाड़ी सूची में ये नाम

इम्पैक्ट खिलाड़ी सूची में दिग्विजय राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद और अक्षत रघुवंशी को शामिल किया गया है। अर्जुन तेंदुलकर को इस सूची में भी जगह न मिलना एक बड़ा फैसला माना जा रहा है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम का यह फैसला आगे चलकर कितना सही साबित होता है। फैंस को उम्मीद है कि अर्जुन तेंदुलकर को आने वाले मुकाबलों में जरूर मौका मिलेगा और वह अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल रहेंगे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन

ए़डन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मूकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिस यावद।

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षद रघुवंशी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी