वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup 2026: वरुण चक्रवर्ती को गीली गेंद से नहीं होगी परेशानी, पूर्व भारतीय कोच का बड़ा खुलासा

Anil Kumble on Varun Chakaravarthy: अनिल कुंबले ने टी20 विश्व कप में भारतीय स्पिन आक्रमण की अगुआई के लिए वरुण चक्रवर्ती का समर्थन किया, कहा कि ओस का उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

उज्जवल सिन्हा

Anil Kumble Praises Varun Chakaravarthy: भारत के महान क्रिकेटर अनिल कुंबले ने अगले महीने शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय स्पिन आक्रमण की कमान मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सौंपने का समर्थन किया है। कुंबले का मानना है कि वरुण शाम के मैचों में पड़ने वाली ओस से प्रभावी तरीके से निपटने में सक्षम हैं, जबकि यह स्थिति कलाई के स्पिनरों के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

टी20 विश्व कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। कुंबले ने ‘जियो हॉटस्टार’ के एक कार्यक्रम में कहा कि टूर्नामेंट के दौरान ओस अहम भूमिका निभाएगी, खासकर फरवरी-मार्च के महीनों में जब मुकाबले देर शाम खेले जाएंगे।

वरुण चक्रवर्ती निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

उन्होंने कहा, “स्पिनरों के लिए गीली गेंद से गेंदबाजी करना आसान नहीं होता, लेकिन यह कोई नई चुनौती भी नहीं है। ओस निश्चित रूप से असर डालेगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज को ज्यादा प्रभावित करेगी। जिस तरह से वह गेंद पकड़ते हैं और जिस गति से गेंदबाजी करते हैं, उससे वह इस स्थिति में भी प्रभावी रह सकते हैं।” कुंबले ने आगे कहा कि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की भारतीय स्पिन तिकड़ी पिछले कुछ महीनों से शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन वरुण इस समूह का सबसे बड़ा ‘प्लस प्वाइंट’ साबित हो सकते हैं।

ओस के कारण कुलदीप यादव को हो सकती है परेशानी

उन्होंने कहा, “अक्षर पटेल भी गीली गेंद से गेंदबाजी में सहज रहेंगे। कुलदीप यादव को ओस से थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है क्योंकि उनकी गेंदबाजी शैली अलग है, हालांकि वह भी इन परिस्थितियों में गेंदबाजी करने के आदी हैं।” हालांकि, कुलदीप यादव पर बहुत कुछ निर्भर करेगा क्योंकि कुलदीप एक मैच विनर खिलाड़ी हैं।

भारत किसी भी चुनौती से निपटने को है तैयार

कुंबले का मानना है कि मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए गत चैंपियन भारत के पास लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा, “टी20 प्रारूप में खिताब का बचाव करना आसान नहीं होता और अब तक कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई है। लेकिन इस बार भारत के पास यह इतिहास रचने का शानदार अवसर है।” उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने की प्रबल दावेदार है और उसके बाद किसी भी चुनौती से निपटने की पूरी क्षमता रखती है।

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे