Photo - Social Media  
क्रिकेट

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर अमिताभ बच्चन, अजय देवगन समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

संदीप पांडे

मुंबई : रविवार को हुए क्रिकेट मैच में इंडिया की महिलाओं ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 (Women's Under-19 T20 World Cup) हासिल कर इतिहास रच दिया है। जिसमें शैफाली वर्मा (Shafali Verma) की टीम इंडिया (Team India) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा कर तिरंगा लहराया। पहली बार ICC ने महिलाओं के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन किया। यह मैच साउथ अफ्रीका में खेला गया। जिसमें टीम इंडिया की महिलाओं ने एतिहासिक जीत हासिल की।

इस खुशी और गर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सेलेब्स ने भी टीम इंडिया की महिलाओं को बधाई दी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की इस एतिहासिक जीत पर अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “इंडिया चैंपियंस !! क्रिकेट में महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन..ब्रिटिशों को पछाड़ा..खटिया खड़ी कर दी.. इंडिया।”

वहीं अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, “हमारी 19 साल से कम उम्र की क्रिकेट टीम की बच्चियों को हार्दिक शुभकामनाएं और दिल से आभार और बधाई U-19 T20 WorldCup में हमें शानदार जीत दिलाने के लिए। आप सब की जय हो!”

वहीं अजय देवगन ने भी गर्व महसूस करते हुए ट्वीट कर लिखा, “U-19 T20 विश्व कप चैंपियन बनने के लिए क्या क्लिनिकल ऑलराउंड प्रदर्शन है !! लड़कियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई, भारत के लिए वाकई गर्व का क्षण।”

ईशा देओल ने भी अपने ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया की तस्वीर शेयर कर बधाई दी है।

साउथ सुपरस्टार विशाल ने भी ट्वीट कर लिखा, “शाबाश लड़कियों, बहुत गर्व और बधाई !! टीम इंडिया की ओर से आपका चैम्पियन, भविष्य उज्ज्वल है।”

वहीं अनुष्का शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, काजोल, करीना कपूर खान और आयुष्मान खुराना ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए महिला टीम इंडिया की एतिहासिक जीत पर बधाई दी है। 

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?