अमित मिश्रा पर घरेलू हिंसा का आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पहले की दहेज की मांग, फिर अन्य महिलाओं से बनाए शारीरिक संबंध...क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

अमित मिश्रा की पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने बताया कि अमित ने उनके साथ मारपीट की है। कई बार उन्हें भूखा रखा है। इसके अलावा यह भी बताया कि अमित मिश्रा के अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेटर अमित मिश्रा पर उनकी पत्नि ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। अमित मिश्रा आईपीएल क्रिकेटर हैं और वह कानपुर के मीर कैंट के रहने वाले हैं। उन पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, अमित मिश्रा की पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद वो नई परेशानी में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति अमित मिश्रा ने कई बार उनके साथ मारपीट की है। कई बार उन्हें भूखा रखा है। इसके अलावा यह भी बताया कि अमित मिश्रा के अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी है। जिसका विरोध करने पर उन्हें पिछले साल के दिसंबर महीने में घर से निकाल दिया था।

अमित मिश्रा की पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप

बता दें अमित मिश्रा की पत्नी का नाम गरिमा तिवारी है। गरिमा ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने के बाद ससुराल वालों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अमित और उनके घरवाले होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये के लिए उन पर दबाव बनाते और प्रताड़ित करते हैं। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी महिलाओं के साथ हैं अवैध संबंध- गरिमा मिश्रा

इसके अलावा गरिमा ने अमित मिश्रा पर अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पति के अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी हैं। इसका विरोध करने पर उन्हें कई बार मारा-पीटा गया है। इस कारण उन्हें दिसंबर में घर से बाहर निकाल दिया गया था। फिलहाल गरिमा मिश्रा अपने मायके में रह रही हैं। वहीं अमित मिश्रा का इस मामले में कहना है कि वो नहीं बल्कि खुद पत्नी उन्हें प्रताड़ित करती है। अमित मिश्रा ने ये भी बताया कि कई बार बैंके के बाहर उनके साथ मारपीट की गई है।

डिस्क्लेमर- अमित मिश्रा नाम की वजह से पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, आपको बता दें कि ये वो अमित मिश्रा नहीं है, बल्कि कानपुर वाले क्रिकेटर हैं।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?