क्रिकेट

एक बिहारी अंग्रेजों पर भारी, आकाश दीप इंग्लैंड में 10 विकेट लेने वाले...

आकाश दीप ने इंग्लैंड में 10 विकेट लेकर बड़ा कारनामा कर दिया है। वो इंग्लैंड में 10 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा चेतन शर्मा ने किया था।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे दूसरे भारत-इंग्लैंड टेस्ट के पांचवें दिन आकाश दीप ने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की। बिहार के 28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने पहली पारी में 88 रन देकर 4 विकेट चटकाने के बाद दूसरी पारी में छह इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया। दूसरी पारी में गेंद से उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इंग्लैंड में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले 93 साल में दूसरे भारतीय गेंदबाज बनकर इतिहास रचने में मदद की।

भारत ने इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच जून 1932 में लॉर्ड्स में खेला था, लेकिन पिछले 93 सालों में आकाश से पहले सिर्फ़ एक गेंदबाज़ ही इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में 10 इंग्लिश बल्लेबाज़ों को आउट करने में कामयाब रहा है। यह कारनामा चेतन शर्मा ने किया था। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए 1986 के भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान शर्मा ने पहली पारी में 29.3 ओवर में 130 रन देकर चार विकेट चटकाए थे और दूसरी पारी में 24 ओवर में 58 रन देकर छह इंग्लिश बल्लेबाज़ों को आउट किया था।

इंग्लैंड के एलेक बेडसर ने दो अलग-अलग मौकों पर इंग्लैंड में खेले गए भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में 10 से अधिक विकेट लेने में सफल रहे हैं, जबकि गुब्बी एलन ने 1936 में लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड टेस्ट में कुल 10 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया था।

इंग्लैंड में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन

गेंदबाज़ का नाम पहली पारी में विकेट दूसरी पारी में विकेट कुल विकेट स्थल (Venue) वर्ष
आकाश दीप 4 6 10 बर्मिंघम 2025
चेतन शर्मा 4 6 10 बर्मिंघम 1986
जसप्रीत बुमराह 4 5 9 नॉटिंघम 2021
ज़हीर ख़ान 4 5 9 नॉटिंघम 2007
भगवत चंद्रशेखर 2 6 8 द ओवल 1971
मोहम्मद सिराज 4 4 8 लॉर्ड्स 2021
लाला अमरनाथ 5 3 8 मैनचेस्टर 1946
कपिल देव 5 3 8 लॉर्ड्स 1982

एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में बेन डकेट (0), ओली पोप (0), हैरी ब्रूक (158) और क्रिस वोक्स (5) को आउट करने वाले आकाश ने शनिवार शाम को दूसरी पारी में डकेट (25) के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज को आकाश ने क्लीन बोल्ड किया। चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले आकाश ने जो रूट को भी आउट किया। दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज 15 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी आकाश ने उनकी डिफेंस को भेदकर उनके स्टंप उखाड़ दिए।

पांचवें दिन के खेल के सुबह के सत्र में 100 मिनट की बारिश की देरी के बाद आकाश ने ओली पोप (24) और हैरी ब्रूक (23) को आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। पोप को आकाश ने क्लीन बोल्ड किया, जबकि ब्रूक को एलबीडब्ल्यू करके बड़ी सफलता दिलाई। उसके बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ को 88 रन पर आउट करके टेस्ट में अपना पहला पांच विकेट हॉल पूरा किया और फिर ब्रायडन कार्स (38) को आउट करके 10 विकेट हॉल पूरा किया।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज