सलमान आगा (सोर्स-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

खत्म नहीं होगी पाकिस्तान की बेतुकी बातें...न्यूजीलैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद कप्तान सलमान आगा ने बनाया गजब बहाना

सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: हालात कुछ भी हो लेकिन पाकिस्तान की हेकड़ी कम नहीं होती है। जीत मिले चाहे हार इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन बेतुकी बातें नहीं रूकनी चाहिए, ये बात बिल्कुल पाकिस्तान पर सूट करती है, क्योंकि न्यूजीलैंड से करारी हार झेलने के बाद कुछ ऐसा ही देखने मिला है जब कप्तान सलमान आगा ने टीम की शिकस्त पर प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम महज 91 रन पर सिमट गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

सलमान अली आगा ने कहा कि यह काफी मुश्किल है, हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली, लेकिन हम डुनेडिन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। इसके अलावा तेज गेंदबाजों को थोड़ी सीम मिल रही थी। वैसे हमने अपने खिलाड़ियों से बात की।

वह आगे कहते हैं अब हमारा पूरा ध्यान अगले टी20 मैच पर है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम में 3 खिलाड़ी पहली बार खेले, लेकिन जैसे-जैसे वे खेलेंगे, वे बेहतर होते जाएंगे और सीखेंगे। न्यूजीलैंड में नई गेंद खेलना आसान नहीं है, लेकिन हमारी टीम में अच्छे गेंदबाज हैं, हम आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अब इस टी20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 91 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से खुशदिल शाह ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 18 रन बनाए। दरअसल, पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। काइल जैमीसन को 3 सफलता मिली। ईश सोढ़ी ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सेफर्ट ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद