रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS: पवेलियन लौटते वक्त रोहित शर्मा को फैंस से मिला प्यार, संन्यास की खबरों ने पकड़ा तूल

India vs Australia 2nd ODI: एडिलेड में दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 73 रन की शानदार पारी खेली। पारी खत्म होते ही फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका स्वागत किया, जिससे संन्यास की अटकलें फिर उठ गईं।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma News: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस सीरीज की शुरुआत से ही माना जा रहा था कि यह दौरा रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए खास हो सकता है। दोनों दिग्गज पहले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी वनडे में खेल रहे हैं। ऐसे में उनके वनडे से संन्यास की अटकलें जोर पकड़ चुकी हैं। फैंस अब भी उम्मीद करते हैं कि वे वर्ल्ड कप 2027 तक भारतीय टीम के लिए खेलते रहें।

विराट कोहली का निराशाजनक दिन

एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में विराट कोहली एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हो गए। यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें उनके बल्ले से कोई रन नहीं निकला। हालांकि, उनके इस प्रदर्शन के बावजूद स्टेडियम में मौजूद फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन के साथ उनका स्वागत किया। विराट ने भी अपने हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शकों की इस प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया कि उनके फैंस हर हाल में उनके साथ हैं और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

रोहित शर्मा की शानदार वापसी

पर्थ में पहले वनडे में रोहित शर्मा ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाए थे और महज 8 रन बनाकर आउट हुए थे। लेकिन एडिलेड में उन्होंने पूरी पारी में सूझबूझ और अनुभव का परिचय दिया। रोहित ने 97 गेंदों पर 73 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को एक मजबूत स्कोर दिलाया। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। जैसे ही रोहित पवेलियन लौट रहे थे, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनकी सराहना की।

रोहित शर्मा ने बनाए कई रिकॉर्ड

एडिलेड वनडे में रोहित ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए। सबसे खास यह कि रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 वनडे रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में रोहित तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बतौर ओपनर उन्होंने सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया है। गांगुली ने बतौर सलामी बल्लेबाज 9146 रन बनाए थे, जबकि रोहित अब उनसे आगे निकल गए हैं।

फैंस के लिए खास पल

एडिलेड में रोहित और विराट दोनों के लिए यह मैच फैंस के लिए भी भावुक था। जबकि विराट की पारी निराशाजनक रही, रोहित ने उम्मीदों पर खरा उतरकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके रिकॉर्ड और शानदार खेल ने भारतीय टीम को आत्मविश्वास दिया और फैंस के लिए यादगार पल बना। इस मुकाबले ने यह साबित किया कि रोहित और विराट जैसे दिग्गज अभी भी भारतीय क्रिकेट में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा