राशिद खान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ZIM vs AFG: राशिद के सत्ते से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात, पहली पारी में मिली थी बढ़त पर दूसरी पारी में हुए फुस्स

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों के टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत में अफगानिस्तान के हीरो राशिद खान रहे।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क:  जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों के टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत में अफगानिस्तान के हीरो राशिद खान रहे। राशिद खान ने इस मुकाबले में 11 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में राशिद खान ने 7 विकेट लेकर जिम्बाब्वे को 205 रनों पर समेट दिया और मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा ली। पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था और दूसरे में अफगानिस्तान ने जीत हासिल की।

इस टेस्ट में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 157 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में कोई बल्लेबाज कुछ ज्यादा योगदान नहीं दे सके। जबकि जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 243 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर 86 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जिम्बाब्वे के लिए क्रेग एर्विन ने 75 रनों की पारी खेली। वहीं सिकंदर रजा ने 61 और शॉन विलियम्स ने 49 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 4 विकेट चटकाए।

86 रनों से पीछे होने के बाद अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में भी शुरुआत अच्छी नहीं कर पाई। हालांकि रहमत शाह और इस्मत आलम ने पारी को संभाल लिया। दोनों अपने टीम के लिए शतकीय पारी खेली। रहमत शाह ने 139 रनों की पारी खेली। वहीं इस्मत आलम ने 101 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के सहारे ही अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 363 रन बनाए।

पहली पारी में पिछड़ने के बाद अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 277 रनों से आगे रही। 278 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 205 रन ही बना सकी और मुकाबले को 72 रनों से गंवा दिया। क्रेग एर्विन ने 53 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 7 और जिया उर रहमान ने 2 विकेट चटकाए।

राशिद के सत्ते ने बिगाड़ा जिम्बाब्वे का खेल

अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने अपनी फिरकी से इस मुकाबले में अपनी टीम को 72 रनों से जीत दिलाया। राशिद खान ने पहली पारी में 4 विकेट चटकाए। वहीं दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर जिम्बाब्वे का खेल ही खत्म कर दिया। राशिद खान ने दूसरी पारी में 27.3 में तीन मेडन के साथ 66 रन खर्च 7 विकेट चटकाए।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद