अफगानिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, प्रमुख गेंदबाज चोट के कारण टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Naveen Ul Haq ruled out of Asia Cup: एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज नवीन उल हक कंधे के चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Naveen Ul Haq ruled out of Asia Cup: एशिया कप में अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक कंधे की चोट के कारण एशिया कप 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई को मुख्य टीम में शामिल किया गया है। अहमदजई पहले रिज़र्व खिलाड़ियों की सूची में थे, लेकिन अब नवीन की जगह वे टीम का हिस्सा बन गए हैं।

22 वर्षीय अब्दुला अहमदजई ने अफगानिस्तान के लिए केवल एक इंटरनेशनल मैच खेला है। उन्होंने हाल में ही शारजाह में हुई ट्र्राई सीरीज के यूएई के खिलाफ डेब्यू किया था। जहां उन्होंने 31 रन देकर एक विकेट चटकाए थे। इसके अलावा अहमदजई ने 11 अन्य घरेलू टी20 मैचों में हिस्सा लिया है। जहां उन्होंने 16.66 की औसत और 7.14 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए हैं।

एसीबी ने क्या कहा?

एसीबी के बयान में कहा गया कि नवीन अभी भी कंधे की चोट से उबर रहे हैं और एसीबी की मेडिकल टीम ने उन्हें बाकी मैचों के लिए फिट घोषित नहीं किया है, इसलिए वे एशिया कप 2025 से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक नवीन पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते, उनका गहन उपचार और पुनर्वास (rehabilitation) जारी रहेगा। ACB नवीन उल हक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और अब्दुल्ला अहमदजई को आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं देता है।

2024 में अफगानिस्तान के लिए खेला था आखिरी मुकाबला

नवीन उल हक ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में एक टी20 मैच खेला था। इसके बाद वे इस साल की शुरुआत में SA20 लीग का हिस्सा रहे और मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यूयॉर्क के लिए भी खेले। जिसमें एमआई न्यूयॉर्क ने खिताब अपने नाम किया। हालांकि वे त्रिकोणीय सीरीज से बाहर रहे थे, फिर भी उन्हें एशिया कप 2025 के लिए टीम में चुना गया था।

एशिया कप में अफगानिस्तान ने की है जीत के साथ शुरुआत

अफगानिस्तान ने एशिया कप में अब तक सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग को 94 रन से हराया। इस मैच में सिदीकुल्लाह अतल और अजमतुल्लाह ओमरजई ने शानदार अर्धशतक लगाए और गेंदबाज़ों ने भी काफी अनुशासित प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी। अब अफगानिस्तान का अगला मुकाबला 16 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ है और फिर 18 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ंत होगा।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी