UAE के मोहम्मद वसीम ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Muhammad Waseem Creates History: यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
UAE के मोहम्मद वसीम ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
मुहम्मद वसीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UAE's Muhammad Waseem Creates History: एशिया कप का सातवां मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मोहम्मद वसीम ने सबसे कम गेंदों में 3000 टी20 आई रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान मुहम्मद वसीम ने सोमवार को इतिहास रच दिया। ओमान के खिलाफ उन्होंने 127.78 के स्ट्राइक रेट से 6 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 गेंदों में 69 रन बनाए। शानदार पारी के दम पर ही वो सबसे कम गेंदों में 3000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही वो यूएई के लिए 3000 टी20आई रन बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वसीम ने तोड़ा जोस बटलर का रिकॉर्ड

मुहम्मद वसीम ने 3000 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए केवल 1947 गेंदों का सामना किया। उन्होंने यह उपलब्धि जोस बटलर से 121 गेंदों से कम में हासिल कर ली। जोस बटलर ने 2068 गेंदों में यह कारनामा किया था। वहीं एरोन फिंच ने 2077 गेंदों में, डेविड वार्नर ने 2113 गेंदों में और रोहित शर्मा ने 2149 गेंदों में 3000 टी20 आई रनों का आंकड़ा पार किया था।

सबसे कम गेंदों में 3000 टी20I रन

  • 1947 गेंदेंः मुहम्मद वसीम
  • 2068 गेंदेंः जोस बटलर
  • 2077 गेंदेंः एरोन फिंच
  • 2113 गेंदेंः डेविड वार्नर
  • 2149 गेंदेंः रोहित शर्मा

मुहम्मद वसीम ने यह कारनाम केवल 84 मैचों में हासिल किया। हालांकि, इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने सबसे कम 79  पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और विराट कोहली ने 81 पारियों में यह कारनामा किया था। इस मामले में वसीम चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं इसके साथ ही यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम एसोसिएट देशों के तरफ से 3000 से ज्यादा टी20 आई रन बनाने वाले दुसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा मलेशिया के वीरनदीप सिंह ने अपने नाम किया था। यूएई को इस फॉर्मेट (प्रारूप) में अक्सर ज्यादा टेस्ट खेलने वाले पूर्ण सदस्य देशों का सामना नहीं करना पड़ता। वे निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करने वाले एसोसिएट (सहयोगी) देशों में से एक हैं, लेकिन अभी भी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीमों से एक स्तर नीचे माने जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com