-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Azmatullah Umarzai Becomes Fastest Batsman Hit Half Century For Afghanistan In T20 Asia Cup 2025
Asia Cup 2025: रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ अजमतुल्लाह उमरजई का नाम, बने अफगानिस्तान के ऐसे पहले खिलाड़ी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Azmatullah Omarzai Created History: अजमतुल्लाह उमरजई ने हांगकांग के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हवाले से एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

अजमतुल्लाह उमरजई (फोटो- सोशल मीडिया)
Afghanistan vs Hong Kong: एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अफगान टीम ने धांसू अंदाज में टूर्नामेंट की शुरुआत करते हुए बड़ी जीत हासिल की। अफगानिस्तान ने हांगकांग को एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में 94 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई।
इस मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही कमाल की रही। बल्लेबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। तब जाकर अफगान टीम हांगकांग के सामने 188 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। इसके साथ ही उमरजई ने क्रिकेट इतिहास में बड़ा कारनामा कर दिया। आइए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं।
अजमतुल्लाह उमरजई ने बनाया रिकॉर्ड
इस मुकाबलें में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। अफगान टीम को यहां तक पहुंचाने में बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मुकाबले में 21 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
एक ओवर में ठोक दिए 5 लगातार छक्के, छठा लगाने के चक्कर में आउट हुआ कैरेबियाई बल्लेबाज; टला युवराज जैसा रिकॉर्ड
उमरजई की इस पारी में कुल 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे। इससे पहले उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। अब अजमतुल्लाह उमरजई टी20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
मोहम्मद नबी और गुलबदीन नायब का रिकॉर्ड तोड़ा
इससे पहले ये रिकॉर्ड दूसरे अफगान बल्लेबाज मोहम्मद नबी और गुलबदीन नायब के नाम था। इन दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के के लिए 21-21 गेंदों में अपना टी20I अर्धशतक पूरा किया था। फिलहाल अब उमरजई ने इन दोंनों बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर बात करें अफगानी टीम ने सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी की तो उन्होंने साल 2017 में आयरलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, गुलबदीन नायब ने साल 2024 में टीम इंडिया के खिलाफ ये कारनामा किया था।
ये भी पढ़ें: अफगान गेंदबाजों के तूफान में उड़ा हांगकांग, पहले मुकाबले में दर्ज की बड़ी जीत
अजमतुल्लाह उमरजई ने मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी कौशल का अंदाज शानदार तरीके से पेश किया। उन्होंने 19वें ओवर में अपना रौद्र रूप दिखाया। इस ओवर में उमरजई ने लगातार तीन छक्के जड़े। फिर उनका अर्धशतक भी पूरा हो गया। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 1 हांगकांग के बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।
Azmatullah umarzai becomes fastest batsman hit half century for afghanistan in t20 asia cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इटली में भारतीय महिलाओं से भिड़ा बांग्लादेशी वेटर, भारत के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी; पुलिस के सामने मांगी माफी
Jun 25, 2026 | 10:08 PMपटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, क्लासरूम में भरा धुंआ, देखें अफरा-तफरी का VIDEO
Jun 25, 2026 | 09:54 PMस्विमिंग पूल में नहाते वक्त कच्छे में घुस गया सांप! दोस्तों ने ऐसे बचाई जान, VIDEO देख सहम गए लोग
Jun 25, 2026 | 09:53 PMChanakya Niti : जीवनसाथी चुनने से पहले चाणक्य की ये 5 बातें जान लें, नहीं तो जिंदगीभर होगा पछतावा
Jun 25, 2026 | 09:47 PMअलग पद, अलग फीस, लेकिन एक ही प्रश्नपत्र; छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती पर अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
Jun 25, 2026 | 09:41 PMछिंदवाड़ा फैक्ट्री ब्लास्ट की आग में झुलसे मजदूर का हटाया ऑक्सीजन मास्क; नागपुर के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप
Jun 25, 2026 | 09:36 PMफ्लाइट से उतरते ही छोड़ गए कचरे का ढेर, एयर इंडिया की अटेंडेंट ने यात्रियों को याद दिलाया शिष्टाचार
Jun 25, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM














