अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

AFG vs WI: टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टक्कर, जानें कब से होगा मुकाबला

Afghanistan vs West Indies: अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबला 19 जनवरी से 22 जनवरी के बीच खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Afghanistan to host West Indies for T20I series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज दोनों टीमों की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम होने वाला है। तीन मैचों की टी20 सीरीज 19 जनवरी से 22 जनवरी के बीच में यूएई में खेली जाएगी।

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि अगला मैच 21 जनवरी को होगा। 22 जनवरी को सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है। सभी मुकाबलों का आयोजन शारजाह में होगा। इस सीरीज के बाद फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका के बीच टी20 फॉर्मेट का महाकुंभ खेला जाना है।

  • पहला टी20 मैच - 19 जनवरी, यूएई
  • दूसरा टी20 मैच - 21 जनवरी, यूएई
  • तीसरा टी20 मैच - 22 जनवरी, यूएई

क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक ने क्या कहा?

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के क्रिकेट निदेशक माइल्स बास्कोम्बे ने कहा, "यह सीरीज हमारी तैयारी के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करती है। उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में मजबूत प्रतिद्वंदियों का सामना करने से हमें अपने संयोजन और रणनीति को निखारने में मदद मिलेगी। यह हमारे खिलाड़ियों को भारत और श्रीलंका जैसी पिचों पर आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका भी देगा।"

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा, "एक वैश्विक आयोजन के कगार पर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला हमारी टीम के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी मेगा इवेंट के लिए तैयारियों को बेहतर बनाने का एक शानदार मौका है।"

पिछले वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान पहुंची थी सेमीफाइनल में

वेस्टइंडीज ने पिछले टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी की थी, जिसमें टीम सुपर आठ चरण तक पहुंची, लेकिन नॉकआउट में जगह नहीं बना पाई। अफगानिस्तान टी20 विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा था। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। वेस्टइंडीज ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि अफगानिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत नसीब हुई।

दोनों देशों के बीच पहली बार 27 मार्च 2016 को टी20 मैच खेला गया था। विश्व कप के इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने 6 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार चार टी20 मुकाबले अपने नाम किए। यहां से अफगानिस्तान ने लगातार दो मैच जीते, जिसके बाद 17 जुलाई 2024 को वेस्टइंडीज ने 104 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO