अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान

Afghanistan Cricket Team: भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने स्क्वॉड में बड़े बदलाव करते हुए कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Afghanistan Cricket Team  squad against India: अगले महीने से भारत और अफानिस्तान के बीच 1 टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जानी है। इसके लिए भारतीय टीम की तरफ से पहले ही स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, अब 26 मई को अफगानिस्तान की तरफ से भी उसका स्क्वॉड घोषित किया गया है। अफगानिस्तान टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला करते हुए भारतीय दौरे के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को टीम की कमान सौंपी है। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच सीरीज की शुरुआत 6 जून से होगी, जबकि इसका समापन 20 जून को होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 1 टेस्ट मुकाबला व 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

अनुभवी खिलाड़ियों पर रहेगा भरोसा

भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने संतुलित टीम का चयन किया है। बल्लेबाजी विभाग में रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं विकेटकीपर की जिम्मेदारी अफसार जजई और इकराम अलीखिल को सौंपी गई है। स्पिन आक्रमण में शराफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद पर टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण

तेज गेंदबाजी विभाग में बिलाल समी, जिया शरीफी और सलीम सफी को शामिल किया गया है। टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जबकि कई युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका दिया गया है। दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट 6 से 10 जून तक खेला जाएगा। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को वनडे सीरीज के मुकाबले आयोजित होंगे।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरजई, रहमानुल्लाह जादरान, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव