क्रिकेट

AFG vs BAN: गगनचुंबी छक्के से ओमरजई ने अफगानिस्तान को दिलाई जीत, बांग्लादेश को 2-1 से हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

तीसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने लगातार तीन सीरीज में जीत दर्ज की है। 

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकार सीरीज जीत ली है। अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने लगातार तीन सीरीज में जीत दर्ज की है। गगनचुंबी छक्कों के साथ ओमरजई ने अफगानिस्तान को जीत दिला दी।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत ठीक-ठाक ही रही। बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने 19 और सौम्य सरकार ने 24 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद जाकिस हसन 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान मेहदी हसन मिराज और महमदुल्लाह के बीच साझेदारी हुई।

मेहदी हसन ने 66 रन बनाए। जबकि महमदुल्लाह शतक से चूक गए। उन्होंने 98 रनों की पारी खेली। उनके इसी पारी के सहारे बांग्लादेश की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 244 रनों पर पहुंच गई। अफगानिस्तान के लिए अजमतउल्लाह ओमरजई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम की। वहीं मोहम्मद नबी ने 1 विकेट और राशिद खान ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज पर भी कब्जा जमाया। अफगानिस्तान के लिए रहमानउल्लाह गुरबाज ने शानदार शतकीय पारी खेली। गुरबाज ने 7 छक्के और 5 चौके की मदद से 101 रन बनाए। उसके अलावा अजमतउल्लाह ओमरजई ने नाबाद 70 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 34 रन बनाकर मुकाबले को 48.2 ओवर में जीत लिया। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 2, मुस्ताफिजुर रहमान ने 2 और मेहदी हसन मिराज ने 1 विकेट चटकाए।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन