एबी डिविलियर्स और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दिल और दिमाग भारत के साथ, वो ही जीतेगा...एबी डिविलियर्स ने T20 World Cup 2026 में चुनी खुद की चैंपियन टीम

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच एबी डिविलियर्स ने अपनी राय देते हुए भारत को इस महामुकाबले का सबसे बड़ा दावेदार बताया है।

संजय सिंह बिष्ट

AB de Villiers said Team India will win T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले को लेकर क्रिकेट जगत में उत्साह अपने चरम पर है। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। ऐसे में अब सभी की नजरें इस खिताबी मुकाबले पर टिकी हुई हैं। फाइनल से पहले कई क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी-अपनी राय भी दे रहे हैं।

इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी है। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया को इस मैच का सबसे बड़ा दावेदार बताया है।

भारत को बताया सबसे बड़ा दावेदार

एबी डिविलियर्स का मानना है कि टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियां उसे इस फाइनल में बेहद मजबूत बनाती हैं। उनके मुताबिक भारत के पास विश्व विजेता बनने का शानदार मौका है और टीम इस अवसर को भुनाने की पूरी क्षमता रखती है। एबी ने कहा कि "ईमानदारी से कहूं तो न्यूजीलैंड के पास जीतने का केवल 10 से 20 प्रतिशत मौका ही है। भारत को हराने के लिए उन्हें अपने जीवन का सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलना होगा।" डिविलियर्स के अनुसार अगर भारत इस मैच में हारता है तो यह एक बड़ा उलटफेर माना जाएगा। उन्होंने बताया "अगर भारत यह मैच हारता है तो यह उनके लिए एक स्मारकीय चोक जैसा होगा।"

बुमराह को बताया भारत का सबसे बड़ा हथियार

एबी डिविलियर्स ने भारतीय टीम की ताकत पर बात करते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खास तौर पर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बुमराह का आत्मविश्वास और मैच की परिस्थितियों को समझने की उनकी क्षमता उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल करती है। उन्होंने कहा कि "बुमराह खेल के हर पल को बहुत अच्छी तरह पढ़ते हैं। वह जानते हैं कि उस खास स्थिति में टीम को क्या चाहिए और उसी के अनुसार गेंदबाजी करते हैं।" डिविलियर्स ने बुमराह को एक असाधारण खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उनकी यॉर्कर और दबाव में गेंदबाजी करने की क्षमता भारत को बाकी टीमों से अलग बनाती है।

दिल और दिमाग भारत के साथ- एबी डिविलियर्स

फाइनल मुकाबले को लेकर अपनी अंतिम राय देते हुए डिविलियर्स ने साफ कहा कि उन्हें भारत की जीत की पूरी उम्मीद है। हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड को एक रणनीतिक और चतुर टीम भी बताया जो परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में माहिर है। "मेरा दिमाग और दिल, सब कुछ भारत की जीत की ओर इशारा कर रहा है।" अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें रविवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले पर टिकी हुई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत इस फाइनल में जीत हासिल कर एक बार फिर विश्व क्रिकेट के शिखर पर पहुंचता है या न्यूजीलैंड कोई बड़ा उलटफेर कर इतिहास रचता है।

डेल स्टेन ने भी जताया भारत पर भरोसा

डिविलियर्स के साथ बातचीत के दौरान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने माना कि न्यूजीलैंड एक मजबूत और अनुशासित टीम है, लेकिन इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। डेल स्टेन ने कहा कि उनका दिल भले ही न्यूजीलैंड के लिए सहानुभूति रखता हो, लेकिन क्रिकेट की समझ उन्हें भारत को ही चैंपियन मानने के लिए प्रेरित करती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?