रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026: 'पूरा मैच खेलें, सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर...', रोहित शर्मा को लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने दी अपनी राय

Aakash Chopra: पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और हरभजन सिंह का मानना है कि रोहित शर्मा को आईपीएल 19 में पूरी तरह फिट रहते हुए पूरे मैच में खेलना चाहिए, न सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभानी चाहिए।

उज्जवल सिन्हा

Aakash Chopra on Rohit Sharma: भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में रोहित शर्मा को पूरे 40 ओवर मैदान पर होना चाहिए। आकाश का कहना है कि मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में उन्हें 'इम्पैक्ट खिलाड़ी' के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

चोपड़ा ने कहा कि रोहित जैसे पूरी तरह से फिट खिलाड़ी का सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलना कोई खास मतलब नहीं रखता, जबकि वह पूरे मैच में योगदान दे सकते हैं। उनका मैदान पर रहना टीम के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि वो बल्लेबाजों के हिसाब आपको फील्डिंग लगाने और किस तरह की गेंदबाजी करनी है। उसमें बड़ा योगदान दे सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को लेकर क्या कहा?

आकाश ने जियोहॉटस्टार से कहा, "अगर आप फिट हैं, तो आपको पूरा मैच खेलना चाहिए, न कि सब्स्टीट्यूट बनना चाहिए। खासकर जब आप दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे हों, तो आपको 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर नहीं आना चाहिए। एक ओपनर को डगआउट से मैच के 20 ओवर देखने की आदत नहीं होती।" आकाश चोपड़ा ने यह भी समझाया कि ओपनिंग बल्लेबाजों को खेल की शुरुआत से ही उसमें शामिल रहने की आदत होती है और वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरने से पहले उसी हिसाब से तैयारी करते हैं।

रोहित को पूरे 40 ओवर मैदान पर रहना चाहिए

उन्होंने कहा, "ओपनिंग बल्लेबाजों को मैदान पर रहने, उसी हिसाब से तैयारी करने और फिर ग्राउंड पर उतरते ही पूरी लय में खेलने की आदत होती है। रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, सबसे चुस्त और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें पूरे 40 ओवर तक मैदान पर रहना चाहिए। असल में, इसी तरह मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा का पूरा इस्तेमाल कर पाएगी।"

रोहित को सिर्फ सब्स्टीट्यूट रखना ठीक नहीं

इस बीच, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का भी मानना है कि रोहित को सिर्फ एक सब्स्टीट्यूट की भूमिका तक सीमित नहीं रखना चाहिए और उन्होंने मैदान पर उनके अनुभव के महत्व पर जोर दिया। भज्जी ने कहा, "रोहित शर्मा का इस्तेमाल 12वें खिलाड़ी के तौर पर किया गया है जो सिर्फ बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह के लीडर वह रहे हैं, उनके जैसा खिलाड़ी मैदान पर होना चाहिए। मुश्किल मैचों में जब कुछ अहम फैसले लेने होते हैं, जब कभी कप्तान को किसी के सहारे की जरूरत होती है, तो रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या के लिए वह सहारा बन सकते हैं।"

पिछले सीजन में रोहित को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर किया गया इस्तेमाल

पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रोहित का इस्तेमाल आईपीएल- 2025 में मुंबई इंडियंस द्वारा अक्सर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर किया गया था, जिसकी फैंस ने काफी आलोचना की थी। रोहित आईपीएल 2025 में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और वह 240 रन ही बना सके थे।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब