विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टेस्ट में इन 6 भारतीय कप्तानों ने जड़ा है दोहरा शतक, विराट कोहली ने एक-दो नहीं..

शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाते ही एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वो दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय टीम के छठे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा पांच भारतीय कप्तान कर चुके हैं।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: शुभमन गिल ने गुरुवार (3 जुलाई) को इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बनकर इतिहास रच दिया। वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे कप्तान बन गए हैं। बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गिल भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और अपनी पारी की 311वीं गेंद पर सिंगल लेकर 200 रन का आंकड़ा पार किया।

एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पंजाब के 25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल भारत के छठे कप्तान बन गए हैं। वहीं कोहली ने 123 टेस्ट मैचों की करियर में कप्तान के रूप में 7 दोहरे शतक बनाए हैं। जबकि अन्य चार कप्तानों ने एक-एक बार 200 रन का आंकड़ा पार किया।

पटौदी बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय

एमएके पटौदी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान थे। पटौदी फरवरी 1964 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच की दूसरी पारी में इंग्लिश टीम के खिलाफ 203 रन बनाकर नाबाद रहे थे। गावस्कर ने 1978 में 1 से 6 दिसंबर तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रेड-बॉल मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 342 गेंदों पर 205 रन बनाए थे।

तेंदुलकर ने 1999 में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खेले गए अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में 344 गेंदों पर 217 रन बनाए थे। एमएस धोनी ने 2013 चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 गेंदों पर 224 रन बनाए थे।

कोहली ने 7 बार पार किया है 200 रनों का आंकड़ा

कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सात दोहरे शतक बनाए हैं, और ये सभी उस समय आए जब वह टीम की अगुआई कर रहे थे। उन्होंने नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ (जुलाई 2016) 200, इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ (अक्टूबर 2016) 211, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ (दिसंबर 2016) 235, हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ (फरवरी 2017) 204, नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ (नवंबर 2017) 213, दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ (दिसंबर 2017) 243 और पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (अक्टूबर 2019) 254* रन बनाए। शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

  • एमएके पटौदी - 203* बनाम इंग्लैंड, दिल्ली (फरवरी 1964)
  • सुनील गावस्कर - 205 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई (WS) (दिसंबर 1978)
  • सचिन तेंदुलकर - 217 बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद (अक्टूबर-नवंबर 1999)
  • एमएस धोनी - 224 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (फरवरी 2013)
  • विराट कोहली - 200 बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (जुलाई 2016)
  • विराट कोहली -211 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर (अक्टूबर 2016)
  • विराट कोहली - 235 बनाम इंग्लैंड, मुंबई (WS) (दिसंबर 2016)
  • विराट कोहली - 204 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद (फरवरी 2017)
  • विराट कोहली - 213 बनाम श्रीलंका, नागपुर (नवंबर 2017)
  • विराट कोहली - 243 बनाम श्रीलंका, दिल्ली (दिसंबर 2017)
  • विराट कोहली - 254* बनाम दक्षिण अफ्रीका, पुणे (अक्टूबर 2019)
  • शुभमन गिल - 265* बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम (जुलाई 2025)

25 वर्ष और 298 दिन की उम्र में गिल टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले एमएके पटौदी के बाद दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए। पटौदी की उम्र 23 वर्ष और 39 दिन थी जब उन्होंने 1964 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लिश टीम के विरुद्ध दोहरा शतक लगाया था।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज