शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शुभमन गिल ने तोड़े कई रिकॉर्ड, तेंदुलकर-विराट-गावस्कर के भी कीर्तिमान ध्वस्त

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 269 रनों की पारी खेलकर 13 रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस दौरान कई कीर्तिमान भी हासिल किए। आईए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर...

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने 587 रन बनाए। एजबेस्टन में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की पारी खेली है। गिल ने इस दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। गिल ने 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए। इस पारी के दौरान गिल ने 13 रिकॉर्ड तोड़े हैं।

इंग्लैंड में गिल ने इस पारी के दौरान 30 चौके और 3 छक्के लगाए। गिल ने 269 रनों की पारी के दौरान 13 रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। एक नजर उन रिकॉर्ड पर जिसे गिल ने तोड़ा...

1. शुभमन गिल अब SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बना लिए हैं। गिल के 269 रनों से पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जो 2004 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 241 रनों पर नाबाद रहे थे।

2. गिल ने गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अक्टूबर 2019 में पुणे में खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के दौरान कोहली ने भारत के कप्तान के तौर पर 254 रन बनाए थे।

3. गिल ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन (1964 में 311) और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (2003 में 277 और 259) के बाद इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में 250 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे मेहमान टेस्ट कप्तान हैं।

4. गिल, सहवाग (मुल्तान में 309 और लाहौर में 254) और द्रविड़ (रावलपिंडी में 270) के बाद विदेशी टेस्ट में 250 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय हैं।

5. गिल, एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली (सात बार) के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले छठे भारतीय कप्तान हैं।

6. गिल (25 वर्ष और 298 दिन) एमएके पटौदी (23 वर्ष और 239 दिन) के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान हैं।

7. गिल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, दिलीप वेंगसरकर और राहुल द्रविड़ (दो बार) के बाद इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में तीन शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं।

8. विजय हजारे और अजहरुद्दीन के बाद गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं।

9. सुनील गावस्कर के बाद गिल दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर पहले टेस्ट में शतक और दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है।

10. गिल SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान हैं। पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान द्वारा बनाया गया 193 रन था।

11. गिल विराट कोहली के बाद विदेशी टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। जुलाई 2016 में नॉर्थ साउंड में खेले गए भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान कोहली ने पहली पारी में 200 रन बनाए थे।

12. गिल अब इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड (1979 में ओवल में 221 रन) तोड़ा।

13. गुरुवार को 269 रन की पारी की मदद से गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) मैच में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर के कोहली के रिकॉर्ड (2019 में SA के खिलाफ 254 रन) को तोड़ दिया।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए