-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill Breaks Virat Kohlis Record Of Best Test Score By Indian Captain
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले..
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल ने विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में शुभमन गिल ने बतौर कप्तान सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अब शुभमन गिल के नाम है। गिल से पहले यह रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था।
गिल ने एजबेस्टन में सबसे ज्यादा रन बनाकर कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अक्टूबर 2019 में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दौरान कोहली ने भारत के कप्तान के तौर पर 254 रन बनाए थे, जबकि बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की अगुआई कर रहे गिल ने 269 रन बनाए हैं। गिल ने 387 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और तीन छक्के लगाए।
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तानों द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर
| खिलाड़ी का नाम | मैच का स्थान | विरुद्ध टीम | स्कोर | तारीख |
|---|---|---|---|---|
| शुभमन गिल | बर्मिंघम | इंग्लैंड | 269 | जुलाई 2025 |
| विराट कोहली | पुणे | दक्षिण अफ्रीका | 254* | अक्टूबर 2019 |
| विराट कोहली | दिल्ली | श्रीलंका | 243 | दिसंबर 2017 |
| विराट कोहली | मुंबई | इंग्लैंड | 235 | दिसंबर 2016 |
| एमएस धोनी | चेन्नई | ऑस्ट्रेलिया | 224 | फरवरी 2013 |
| सचिन तेंदुलकर | अहमदाबाद | न्यूजीलैंड | 217 | अक्टूबर-नवंबर 1999 |
| विराट कोहली | नागपुर | श्रीलंका | 213 | नवम्बर 2017 |
| विराट कोहली | इंदौर | न्यूजीलैंड | 211 | अक्टूबर 2016 |
| सुनील गावस्कर | मुंबई | वेस्टइंडीज | 205 | दिसंबर 1978 |
| विराट कोहली | हैदराबाद | बांग्लादेश | 204 | फरवरी 2017 |
| मंसूर अली खान पटौदी | पटौदी | इंग्लैंड | 203* | फरवरी 1964 |
| विराट कोहली | नॉर्थ साउंड | वेस्टइंडीज | 200 | जुलाई 2016 |
गिल दो फॉर्मेट में 200 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
गुरुवार को दोहरा शतक लगाने वाले गिल क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद टेस्ट में दोहरा शतक, वनडे में दोहरा शतक और टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। गिल ने 18 जनवरी, 2023 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एकदिवसीय मैच के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाए और 1 फरवरी, 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 मैच के दौरान कीवी टीम के खिलाफ कुल 126 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय
गिल भारत के 37वें टेस्ट बने
गिल को भारतीय टीम का कप्तान 24 मई 2025 को नियुक्त किया गया था। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 37वें कप्तान बने। उन्होंने 20 जून, 2025 को लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तानी की शुरुआत की और पहली पारी में 147 रन बनाए। लेकिन उनका प्रयास व्यर्थ गया क्योंकि भारत 371 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रहा और श्रृंखला का पहला मैच 5 विकेट से हार गया।
गिल ने गुरुवार को रवींद्र जडेजा (89) के साथ छठे विकेट के लिए 203 रन और वाशिंगटन सुंदर (42) के साथ सातवें विकेट के लिए 144 रन जोड़कर भारत का स्कोर पहली पारी में 550 रन के पार पहुंचाया।
Shubman gill breaks virat kohlis record of best test score by indian captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Surya Birthday: जब ज्योतिका के लिए पिता के सामने डट गए थे सूर्या, प्यार के लिए लड़ी बड़ी लड़ाई
Jul 23, 2026 | 06:15 AMBirthday Horoscope: आज जन्में लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, अचानक से मिलेगा धन, जानें कैसा रहेगा पूरा वर्ष
Jul 23, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में आज कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का मिजाज
Jul 23, 2026 | 05:55 AMअंग्रेज जिन्हें कहते थे भारतीय अशांति का जनक: लोकमान्य तिलक के वे 5 फैसले, जिसने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत
Jul 23, 2026 | 05:35 AMSamsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री
Jul 23, 2026 | 04:32 AMAaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














