कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन अहमदाबाद में ही होगा (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के आयोजन पर लगी मुहर, अहमदाबाद में ही होगा खेलों का ये मेगा टूर्नामेंट

CWG 2030 in Ahmedabad: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है और इसका आयोजन अहमदाबाद में होगा। भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी।

संजय सिंह बिष्ट

CWG 2030: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिल गई है। इसका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया जाएगा। शाम 6 बजे इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस समय स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक चल रही है, जहां भारत को मेजबान चुनने का फैसला हुआ है। भारत के साथ नाइजीरिया भी मेजबानी की रेस में शामिल था।

2036 ओलंपिक के लिए भी बड़ा कदम

भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का भी दावेदार है। ऐसे में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलना देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह कदम भारत के ओलंपिक होस्टिंग सपने को मजबूत करता है। अगर भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो यह देश के खेल इतिहास में पहली बार होगा।

2010 के बाद भारत को दोबारा मिली मेजबानी

भारत ने आखिरी बार वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी, जब दिल्ली में भव्य आयोजन हुआ था। 14 साल बाद भारत एक बार फिर इस बड़े खेल आयोजन का मेजबान बनेगा। इस बार मंच होगा अहमदाबाद, जहां पिछले कुछ वर्षों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को अत्याधुनिक बनाने पर लगातार काम चालू है।

अगला संस्करण कहां होगा?

कॉमनवेल्थ गेम्स का अगला संस्करण 2026 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित किया जाएगा। इसी वजह से इस बार की आधिकारिक घोषणा भी ग्लासगो में चल रही बैठक से ही की जा रही है।

अहमदाबाद में होगा 24वां संस्करण

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को XXIV Commonwealth Games नाम दिया गया है। यह टूर्नामेंट का 24वां संस्करण होगा जिसमें 74 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स एशिया में आयोजित होंगे। इससे पहले 1998 में कुआला लुम्पुर और 2010 में दिल्ली में इसके संस्करण हो चुके हैं। पिछला संस्करण 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था।

अहमदाबाद का बढ़ता स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर

अहमदाबाद पिछले कुछ वर्षों में स्पोर्ट्स हब के रूप में तेजी से उभरा है। यहां AFC U-17 एशियन कप क्वालिफायर्स और कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जा चुके हैं। आने वाले समय में शहर एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप और एशिया पैरा-आर्चरी कप जैसे महत्वपूर्ण आयोजन भी होस्ट करेगा। शहर में करीब 3000 खिलाड़ियों को समायोजित करने के लिए एक आधुनिक एथलीट विलेज भी तैयार किया जाएगा।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप