विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स) 
खेल

विनेश फोगाट घर लाएगी सिल्वर मेडल! आज आएगा CAS का बड़ा फैसला

विनेश फोगाट अयोग्य मामले में आज सीएएस (कोर्ट ऑफ आर्बिटरेशन ऑफ स्पोर्ट) अपना फैसला सुनाएगा जिसका सभी देशवासियों को इंतजार है। पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने से विनेश कुश्ती के फाइनल में पहुंच कर भी फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाई थी।

प्रिया जैस

पेरिस: विनेश फोगाट अयोग्य मामले में आज CAS कोर्ट ऑफ आर्बिटरेशन ऑफ स्पोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। सीएएस के इस फैसले का न सिर्फ भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बल्कि पूरे भारतीयों को बेसब्री से इंतजार है जो कि आज खत्म होगा और ये बात साफ हो जाएगी कि विनेश फोगाट को कुश्ती में रजत पदक मिलेगा या नहीं।

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट की एडहॉक कमिटी ने विनेश फोगाट बनाम यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और आईओसी मामले में आज 13 अगस्त को फैसला सुनाएगी। ये फैसला जज डॉ एनाबेले बेनेट द्वारा सुनाया जाएगा।

ओलंपिक में अब विनेश फोगाट का केस का फैसला 11 अगस्त को आना था। लेकिन इसके फैसले के लिए CAS  कोर्ट ऑफ आर्बिटरेशन ऑफ स्पोर्ट ने और समय लिया और इसे 13 अगस्त तक बढ़ा दिया। जिससे विनेश और भारतीयों का इंतजार और बढ़ा गया था। लेकिन, आज 13 अगस्त को पूरी उम्मीदें है कि खेल पंचाट आज अपना फैसला सुनाएगा।

यह भी पढ़ें- ओलंपिक हुआ खत्म लेकिन नहीं आया विनेश फोगाट केस का फैसला, देंखे 5 दिन में इस केस में क्या कुछ हुआ

बता दें, कि खेल पंचाट (CAS) के एड-हॉक कमिटी ने ओलंपिक महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दी गई। ऐसा इसलिए क्योंकि फाइनल मुकाबले से पहले जब विनेश का वजन किया गया तो उसमें उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा आया था। जिसके बाद उन्हें फाइनल मुकाबले से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।

इस फैसले के बाद विनेश ने रजत पदक के लिए खेल पंचाट से अपील की थी। मामले की सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हुई जिसमें CAS ने विनेश की अपील स्वीकार कर ली थी। इस अपील पर फैसला पहले रविवार शाम सुनाया जाना था लेकिन उसे बढ़ा दिया गया और अब इस अपील का फैसला आज सामने आएगा।

पहले दिन विनेश के मामले में सीएएस के 4 वकील जोएल मोनलुइस, एस्टेले इवानोवा, हैबिन एस्टेले किम और चार्ल्स एमसन ने विनेश का पक्ष रखा था। खेल पंचाट के वकीलों के बाद अब विनेश का पक्ष भारतीय वकील खेल पंचाट के सामने रख रहे है। भारतीय वकील पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरिश साल्वे ने विनेश के अयोग्य मामले में विनेश का पक्ष रख रहे है जो अब तक इस मामले में ऑनलाइन जुड़े थे।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक