कार्लोस अल्काराज (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

कार्लोस अल्काराज ने दिखाया दम, पहली बार जीता सिनसिनाटी ओपन का खिताब

Carlos Alcaraz won the Cincinnati Open title: सिनसिनाटी ओपन में कार्लोस अल्काराज का सपना पूरा हो गया है। मंगलवार को जानिक सिनर के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में उन्हें विजेता घोषित किया गया।

संजय सिंह बिष्ट

Cincinnati Open: सिनसिनाटी ओपन में कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया है। कुल मिलाकर इस टेलेंटेड खिलाड़ी ने अपना एक बड़ा सपना पूरा कर लिया है। मंगलवार को जानिक सिनर के खिलाफ कार्लोस में दमदार खेल का प्रदर्शन इसके खिताब को अपने नाम किया। जिसके बाद उन्हें इस साल के सिनसिनाटी ओपन का चैंपियन घोषित किया गया।

बता दें कि जानिक सिनर इस वक्त नंबर 1 खिलाड़ी हैं। वहीं, कार्लोस अल्काराज नंबर दो खिलाड़ी हैं। ऐसे में इन दोनों के महामुकाबले पर दुनियाभर के टेनिस प्रेमियों की नजर थीं। फैंस एक रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। लेकिन फैंस को थोड़ी मायूसी हासिल हुई। वजह जानिक सिनर की अस्वस्थता रही।

सिनर को गर्मी ने परेशान किया

अल्काराज और सिनर के बीच मैच निर्धारित समय पर शुरु हुआ था। शुरुआत से ही सिनर गर्मी से परेशान दिख रहे थे। पहले सेट में 0-5 से पिछड़ने के बाद उन्होंने डॉक्टर को बुलाया और गर्मी से निपटने के लिए बर्फ की मदद भी ली, लेकिन मैच को जारी नहीं रख सके। 23 मिनट के बाद वह रिटायर होने पर मजबूर हो गए। इसके बाद अल्काराज को विजेता घोषित किया गया। यह उनका पहला सिनसिनाटी ओपन खिताब था और साल का कुल छठा खिताब था।

लगातार हारे पांच गेम

सिनर की परेशानी का पता तब चला जब सर्विस में वह एक भी पॉइंट नहीं जीत पाए। सर्विस सिनर का मजबूत पक्ष माना जाता है। लगातार पांचवां गेम हारने के बाद सिनर ने डॉक्टर को बुलाया और जल्द ही कार्लोस अल्काराज से हाथ मिलाकर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी। सिनर अगर फाइनल जीत जाते तो वह रोजर फेडरर (2014-15) के बाद लगातार टाइटल जीतने वाले पहले खिलाड़ी होते।

मैं कल से अच्छा महसूस नहीं कर रहा था- जानिक सिनर

मैच के बाद सिनर ने कहा, "मैं आपको निराश करने के लिए माफी मांगता हूं। मैं कल से अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। मुझे लगा कि मैं रात तक बेहतर हो जाउंगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। मैंने लड़ने की कोशिश की। लेकिन, खेल नहीं पाया। इसलिए मैं माफी मांगता हूं।" विजेता घोषित किए जाने के बाद कार्लोस अल्काराज ने जानिक सिनर के लिए कहा, "मैं जानता हूं कि आप इन परिस्थितियों से और बेहतर कमबैक करेंगे, उससे भी बेहतर जैसा आप हमेशा करते हो। यही असली चैंपियन करते हैं।"

एजेंसी इनपुट के साथ

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?