नैट सीवर ब्रंट (फोटो सोर्स-एक्स) 
खेल

WPL 2025: इतिहास रचने से बस 3 रन दूर...जो आज तक नहीं हुआ अब वो करेगी MI की ये महिला बल्लेबाज

दरअसल, हम मुंबई इंडियंस की हरफनमौला खिलाड़ी नैट सीवर ब्रंट की बात कर रहे हैं। यदि फाइनल मुकाबले में ब्रंट केवल 3 रन बना लेती हैं तो वो WPL इतिहास में 1000 रन बनाने वाली महीला खिलाड़ी बना जाएंगी।

संजय सिंह बिष्ट

नवभारत न्यूज डेस्क: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में फाइनल मुकाबले के लिए मंच सज चुका है। इस बार का खिताबी मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला ब्रबोर्न स्टेडियम मुंबई में 15 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल  में पहुंचने वाली दोनों ही टीमों ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल अंक तालिका में दिल्ली पहले स्थान पर थी इसलिए वो पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी। इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में इस बार मुंबई इंडियंस टीम के हौसले बुलंद हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने गुजरात जाएंट्स को 47 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस बार मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी काफी शानदार रही है। ये ही कारण है कि इस बार मुंबई इंडियंस की एक बल्लेबाज के पास इतिहास रचने का भी मौका है।

ब्रंट रचेंगी इतिहास

दरअसल, हम मुंबई इंडियंस की हरफनमौला खिलाड़ी नैट सीवर ब्रंट की बात कर रहे हैं। यदि फाइनल मुकाबले में ब्रंट केवल 3 रन बना लेती हैं तो वो WPL इतिहास में 1000 रन बनाने वाली महीला खिलाड़ी बना जाएंगी। नैट सीवर ब्रंट ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में कुल 28 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 47.47 की शानदार औसत के साथ कुल 997 रन बनाए हैं। ब्रंट ने डब्ल्यूपीएल में अपने स्टाइक रेट से भी सबको करंट लगा रखा है। WPL में उनका स्ट्रॉइक रेट 143.24 का रहा है। इस लीग में उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए हैं। अगर बात करें उनके हाई स्कोर की तो 80 रन नाबाद है।

बता दें इस सीजन में नैट सीवर ब्रंट पहले ही एक रिकॉर्ड बना चुकी हैं। दरअसल, वो इस सीजन 400 रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। ये गौरव उन्होंने रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच में हासिल किया। उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में 69 रन बनाए। हांलाकि इस मैच को मुंबई हार गई थी। इन सब के बाद मुंबई इंडियंस की टीम  और फैंस को ब्रंट से फाइनल मुकाबले में काफी उम्मीदें हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला