मुक्केबाज परवीन हुड्‌डा सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

Asian Games: मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने भारत को दिलाया 13वां गोल्ड, मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंचा देश

India Wins 3rd Gold Medal Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। यह मेडल मुक्केबाज परवीन हुड्‌डा ने महिलाओं की 65 Kg वेट कैटेगरी में दिलाया।

राहुल उपाध्याय

Boxer Parveen Hooda Wins Gold: एशियन गेम्स 2026 में आज यानी शुक्रवार को 13वें दिन भी भारत का शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। भारत ने एशियन गेम्स में आज तीसरा गोल्ड मेडल पर जीत लिया है। यह मेडल मुक्केबाज परवीन हुड्‌डा ने महिलाओं की 65 Kg वेट कैटेगरी में दिलाया।

परवीन से 2022 एशियाड का ब्रॉन्ज डोपिंग नियमों के कारण छीन लिया गया था। परवीन से पहले लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर 75 kg का गोल्ड जीता था।

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने भी रिकर्व में गोल्ड दिलाया। इन गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली के छठे स्थान पर आ गया है। उसके पास 13 गोल्ड सहित 73 मेडल हो गए हैं। वहीं, मुक्केबाजी में 5 मेडल आ चुके हैं। इनमें 3 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

भारत की शानदार वापसी

स्टार महिला मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने महिलाओं की 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। दरअसल, परवीन के लिए यह मेडल बेहद भावुक करने वाला है, क्योंकि डोपिंग नियमों लोकेशन की जानकारी न देने के कारण उनसे 2022 एशियाड का ब्रॉन्ज मेडल छीन लिया गया था। विवादों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने इस बार गोल्ड जीतकर अपनी बादशाहत साबित की।

लवलीना बोरगोहेन का जन्मदिन पर स्वर्णिम तोहफा

मुक्केबाजी में परवीन से पहले स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने देश को गौरवान्वित किया है। दरअसल, लवलीना ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर महिलाओं की 75 किलोग्राम कैटेगरी में दमदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

तीरंदाजी में भी भारत का जलवा

मुक्केबाजी के अलावा भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने भी रिकर्व इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया। इस तरह से मेडल टैली में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया।

मेडल और पेरिस ओलंपिक का कोटा गंवाना पड़ा

गौरतलब है कि, मई 2024 में वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी ने 12 महीने के भीतर तीन बार अपनी लोकेशन की जानकारी न देने के कारण परवीन को 22 महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

इस निलंबन को बाद में 14 महीने बैकडेट (पीछे) से लागू किया गया। इसके परिणामस्वरूप उन्हें एशियन गेम्स 2022 का मेडल और पेरिस ओलंपिक का कोटा दोनों गंवाना पड़ा था, लेकिन आज की जीत ने उनके पुराने सारे दर्द धो दिए हैं।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा