खेल

लाइव मैच के दौरान आपस में भिड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, फिर डेविड वॉर्नर ने गुस्से में की ऐसी हरकत... देखें वीडियो

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर दो टीमों के खिलाड़ी किसी न किसी वजह से आपस में भीड़ जाते है। अब ऐसा ही कुछ बिग बैश लीग (Big Bash League) में देखने को मिला। जहां ऑस्ट्रेलिया (Australia ) के दो खिलाड़ी अलग अलग टीमों की तरफ से खेल रहे थे। लेकिन, इस टूर्नामेंट के दौरान दोनों में बहस हो गयी। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक साथ टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले डेविड वॉर्नर (David Warner) और मैथ्यू वेड (Matthew Wade) एक मैच में टकरा गए। यहां तक कि वॉर्नर ने तो वेड को धक्का तक दे दिया।

दरअसल, 15 जनवरी को होबार्ट में मेजबान होबार्ट हरिकेन्स और सिडनी थंडर का मैच हुआ। इस मैच में डेविड वॉर्नर सिडनी थंडर की तरफ से खेल रहे थे। इस मैच में कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह सिर्फ दूसरी गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। सिडनी की टीम सिर्फ 135 रन बना पाई थी। इसके जवाब में होबार्ट के बल्लेबाज अच्छी बैटिंग कर रहे थे। इसी दौरान होबार्ट के कप्तान मैथ्यू वेड और टिम डेविड के बीच किसी बात पर बहस हो गई। मैदान में गर्मा-गर्मी बढ़ गई। टिम डेविड ने बीच-बचाव किया।

दोनों के बीच मामला बढ़ता ही जा रहा था। तभी वेड और वॉर्नर आमने-सामने आ गए। वेड ने वॉर्नर  को कुछ कहा लेकिन,वॉर्नर ने उन्हें अनदेखा किया और फिर अचानक उनके कंधे पर धक्का मार दिया। वॉर्नर इस व्यवहार से वेड हैरान रह गए। हालांकि, मैच के बाद वेड और क्रिस ग्रीन ने एक साथ इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि ये ज्यादा बड़ा मसला नहीं था। 

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री बनते ही अखलाकी की ट्रंप को चेतावनी, बोले- एक बम गिराया तो अमेरिकी सैनिकों को भुगतने होंगे नतीजे

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट