खेल

बीसीसीआई नये साल पर करेगा टी20 विश्व कप में भारत के लचर प्रदर्शन की समीक्षा

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: बीसीसीआई (BCCI) के शीर्ष अधिकारी एक जनवरी को कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) में भारत के लचर प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। द्रविड़ की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के साथ रहे एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। श्रीलंका के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू हो रहे सीमित ओवरों के मैच से पहले मुंबई में यह बैठक होनी है।

इंग्लैंड (England) ने विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराया था। भारत आखिरी बार 2013 के आईसीसी प्रतियोगिता का चैंपियन बना था। टीम ने तब महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम ने 2011 में आईसीसी विश्व कप का खिताब जीता था।

बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने बताया, ‘‘मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के बीसीसीआई पदाधिकारियों के साथ भारत के प्रदर्शन का विश्लेषण करने की उम्मीद है। इस दौरान 2023 विश्व कप के खाके पर चर्चा होने की उम्मीद है।’’

भारतीय टीम के टी20 विश्व कप अभियान के बाद चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया था। नयी समिति का गठन नहीं होने के कारण हालांकि उन्हें रणजी ट्रॉफी के मैचों पर नजर रखने और श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए टीम चुनने की जिम्मेदारी दी गयी।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत