खेल

एडम जंपा ने रन आउट की अपील करने के फैसले का बचाव किया

काजल चोपड़े

मेलबर्न: मेलबर्न स्टार्स के कप्तान एडम जंपा (Adam Zampa) ने कहा है कि बिग बैश लीग (BBL) में मंगलवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ उन्हें गेंदबाजी छोर पर टॉम रोजर्स (Tom Rogers) को रन आउट करने का अधिकार था। तीसरे अंपायर ने हालांकि जंपा (Adam Zampa) की अपील को खारिज कर दिया था। रेनेगेड्स ने मंगलवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 33 रन से जीत दर्ज की जिसमें स्टार्स की टीम 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने में असमर्थ रही।

मंगलवार को जब जंपा (Adam Zampa) आखिरी ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे तो वह गेंद फेंकने से पहले रुके और उन्हें क्रीज से बाहर निकल चुके रोजर्स को रन आउट कर दिया। अंपायर ने हालांकि जंपा को कहा कि वह अपना गेंदबाजी एक्शन पूरा कर चुके हैं। उन्होंने इसके बाद टीवी अंपायर की सहायता ली जिनका भी यही मानना था जिससे रोजर्स को नॉटआउट करार दिया गया। सोशल मीडिया पर आलोचना और कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भी हैरानी जताने के बावजूद जंपा बुधवार को अपने रुख पर कायम रहे और कहा कि वह केवल नियमों का पालन कर रहे हैं।

‘एसईएन' ने जंपा के हवाले से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे ऐसा करने का अधिकार था, यह नियमों में अनुसार है।'' क्रिकेट के नियमों के अनुसार गेंदबाज अपने गेंदबाजी एक्शन को समाप्त करने से पूर्व गेंदबाजी छोर पर बल्लेबाज के क्रीज छोड़कर बाहर निकलने पर उसे रन आउट कर सकता है। जंपा के मामले में हालांकि उन्होंने अपना गेंदबाजी एक्शन पूरा कर लिया था।

जंपा ने कहा, ‘‘टॉम रोजर्स मेरे गेंदबाजी करने से पहले क्रीज से बाहर निकल रहा था... वह इसका फायदा उठा रहा था। मैंने मैकेंजी हार्वे को एक अच्छी गेंद फेंकी लेकिन दो रन हो गए जबकि अगर रोजर्स ऐसा नहीं करता तो एक रन होता। मुझे लगा कि उसने निश्चित रूप से कुछ ऐसा किया है जो उसे नहीं करना चाहिए था'' ' (एजेंसी) 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार