खेल

पर्सनल वीडियो-तस्वीरें वायरल होने के बाद बाबर आजम ने दिया रिएक्शन, ट्वीट करते हुए कही ये बात

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तान को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों टीमों से शिकस्त मिली। वहीं, इसके बाद सोशल मीडिया पर बाबर आज़म की कुछ पर्सनल तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई। जिसके बाद हर तरफ अब बाबर आज़म (Babar Azam) की ही चर्चा हो रही है। इन सबके बीच बाबर आज़म (Babar Azam) ने ट्वीट कर सबको हैरान कर दिया है। 

दरअसल, ट्विटर पर @niiravmodi अकाउंट से वीडियो और फोटो शेयर किए गए। इस ट्वीट में दावा किया गया है कि, इस वीडियो में जो शख्स दिख रहा है वह बाबर आजम ही है और वह दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड से चैट कर रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कुछ लोग बाबर आज़म की आलोचना कर रहे है। तो कुछ लोग बाबर का सपोर्ट कर रहे है। वहीं, इन सबके बीच बाबर आज़म (Babar Azam) ने ट्वीट करते हुए सबको हैरान कर दिया है। 

बाबर आजम (Babar Azam) ने ट्वीट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'खुश रहने के लिए ज्यादा सोचना नहीं चाहिए।' 

बता दें कि, इससे पहले भी बाबर पर एक पाकिस्तानी महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था कि बाबर आज़म ने उनसे झूठा वादा किया था। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार