खेल

आवेश खान हुए एशिया कप से बाहर, दीपक चाहर लेंगे उनकी जगह

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारत के तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) को बीमारी के कारण चल रहे एशिया कप से बाहर कर दिया गया है। आवेश को सुपर-4 दौर में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। आवेश की जगह दीपक चाहर (Deepak Chahar) को टीम में लिया जाएगा। आवेश खान एशिया कप के दौरान बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। 

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम न छापने की शर्तों पर एजेंसी को बताया कि, "आवेश को बुखार है और उन्हें साइनस से संबंधित समस्याएं भी हैं जो बीमारी के बाद बढ़ गई हैं। उनके लिए टूर्नामेंट में आगे भाग लेना संभव नहीं होगा। दीपक चाहर पहले से ही हैं और उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया जाएगा।"

https://twitter.com/ANI/status/1567169971381469187

आवेश खान ने पाकिस्तान के खिलाफ दो ओवर में 19 रन देकर सिर्फ एक विकेट ही ले पाए। वहीं, हांगकांग के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 53 रन दिए थे।

गौरतलब है कि, दीपक चाहर की बात करें तो उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 राउंड में मैच से पहले नेट्स में अभ्यास करते देखा गया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। चाहर ने वीडियो के साथ मशहूर फिल्म 3 इडियट्स के डायलॉग भी पोस्ट किए थे। उन्होंने लिखा, "सक्सेस के पीछे मत भागो, एक्सीलेंस का पीछा करो, सक्सेस झक मार के तुम्हारे पीछे आएंगे।"

जिम्बाब्वे के खिलाफ की वापसी

गौर हो कि, इस साल की शुरुआत में चोटिल हुए दीपक चाहर को आईपीएल के साथ-साथ कई सीरीज से बाहर रहना पड़ा था। करीब छह महीने तक बाहर रहने के बाद चाहर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी की।

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट