एलिस मर्टेंस और झांग शुआई (फोटो-सोशल मीडिया)  
खेल

Australian Open: महिला डबल्स का खिताब एलिस मर्टेंस और झांग शुआई ने किया अपने नाम, डैनिलिना-क्रुनिक को हराया

Mertens and Zhang: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को हराया।

उज्जवल सिन्हा

Australian Open 2026, Women's Mixed Double: एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। बेल्जियम और चीन की इस अनुभवी जोड़ी ने फाइनल में एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को कड़े मुकाबले में 7-6(4), 6-4 से हराया।

फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद चौथी वरीयता प्राप्त मर्टेनस-झांग की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए सेट टाईब्रेक में जीत लिया। दूसरे सेट में उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली, हालांकि सातवीं वरीयता प्राप्त डैनिलिना-क्रुनिक की जोड़ी ने वापसी की कोशिश की और 5-2 पर दो चैंपियनशिप पॉइंट बचाए, लेकिन अंततः मर्टेनस और झांग ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

2022 के बाद पहली बार ये जोड़ी साथ में उतरी

मर्टेंस और झांग ने इससे पहले आखिरी बार 2022 में विंबलडन में एक साथ ग्रैंड स्लैम खेला था। लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर से साथ उतरी इस जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब जीत लिया।

मर्टेंस ने जीता छठा ग्रैंड स्लैम

इस जीत के साथ मर्टेंस के ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताबों की संख्या छह हो गई है, जिनमें से तीन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं। वहीं झांग शुआई के नाम अब तीन ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफियां हो गई हैं। इससे पहले झांग ने 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2021 यूएस ओपन में सामंथा स्टोसुर के साथ महिला डबल्स खिताब जीता था।

पिछले तीन वर्षों में मर्टेंनस ने जीता है ग्रैंड स्लैम

मर्टेनस ने पिछले तीन वर्षों में लगातार हर साल एक डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का कारनामा किया है। मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर 6 रैंकिंग पर काबिज मर्टेनस को पूरा भरोसा है कि वह एक बार फिर वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करेंगी। अगले सप्ताह वह शीर्ष स्थान पर अपना 40वां हफ्ता दर्ज करेंगी।

पुरुष डबल्स में होमटाउन वाइल्डकार्ड जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स फाइनल में उतरने वाले हैं। वहीं मिक्स्ड डबल्स में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। गैडेकी और पीयर्स की जोड़ी 37 साल में लगातार ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम मिश्रित डबल्स का खिताब बरकरार रखने वाली पहली जोड़ी बन गई है। गैडेकी और पीयर्स ने 1988-89 में जाना नोवोटना और जिम पुघ के बाद यह उपलब्धि हासिल की।

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिला बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक