टॉम क्रेग (सौजन्य-एक्स @nandaxxie) 
खेल

Paris Olympics: कोकीन खरीदने के आरोप में ये खिलाड़ी हुआ था गिरफ्तार, अब लिया बड़ा एक्शन

पेरिस ओलंपिक में आस्ट्रेलिया के हॉकी खिलाड़ी को पेरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद अब हॉकी आस्ट्रेलिया ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। इस मामले को लेकर अब हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा एक्शन लिया है।

प्रिया जैस

सिडनी: पेरिस ओलंपिक के दौरान कई अजीबोगरीब मामले सामने आए थे, चाहें वो डोपिंग का मामला हो जेंडर का मामला हो या चाहें वो वजन कम होने का मामला हो पेरिस ओलंपिक इस तरह के मामलों के ईर्द-गिर्द ही रहा। ऐसे ही पेरिस ओलंपिक के समय आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी का मामला सामने आया था।

पेरिस ओलंपिक में आस्ट्रेलिया के हॉकी खिलाड़ी टॉम क्रेग को पेरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद अब हॉकी आस्ट्रेलिया ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है।

टॉम क्रेग निलंबित

आस्ट्रेलिया के हॉकी खिलाड़ी टॉम क्रेग को पेरिस ओलंपिक के दौरान कोकीन खरीदने की कोशिश के आरोप में हॉकी आस्ट्रेलिया ने बारह महीने के लिये निलंबित कर दिया है। टॉम क्रेग को सात अगस्त की रात पेरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था।

फ्रांस के अभियोजकों ने बयान जारी करके पुष्टि की थी कि 29 वर्ष के ओलंपियन और टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आपराधिक चेतावनी देकर एक रात हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया।

12 महीने के लिए निलंबित

हॉकी आस्ट्रेलिया ने बुधवार को जारी बयान में कहा ,‘‘ राष्ट्रीय पुरूष हॉकी टीम के खिलाड़ी टॉम क्रेग की पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान गिरफ्तारी के मामले की जांच के बाद हॉकी आस्ट्रेलिया की नैतिकता ईकाई ने 12 महीने के लिये उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया है।''

इस बयान में कहा गया कि,‘‘ छह महीने पूर्ण निलंबन होगा और बाकी छह महीने उनके बर्ताव पर निर्भर करेंगे।'' हॉकी आस्ट्रेलिया ने कहा कि क्रेग 2025 के लिये टीम में चयन के पात्र होंगे। बता दें कि, आस्ट्रेलियाई टीम पेरिस ओलंपिक में छठे स्थान पर रही थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज