-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afg Vs Nz Referee Javagal Srinath Report Will Decide The Future Of Greater Noida Stadium
NZ vs AFG: पैसे बचाने की चक्कर में चुन लिया गलत स्टेडियम, दांव पर लगी टेस्ट सीरीज
- Written By: प्रिया जैस
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच लगातार दूसरे दिन टेस्ट मैच शुरू नहीं हो पाया, जिसकी वजह से अब स्टेडियम का भविष्य भी खतरे में दिखाई दे रहा है। पैसे बचाने की चक्कर में ग्रेटर नोएडा के इस स्टेडियम का चुनाव करना अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए गलत साबित होते दिखाई दे रहा है।

ग्रेटर नोएडा स्टेडियम (सौजन्य-एक्स @Akaran_1)
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर जहां न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेले जाने है, उस स्टेडियम का भविष्य अब खतरे में नज़र आ रहा है। जहां अब स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैचों को लेकर असंतोषजनक चीजें सामने आ रही है।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच लगातार दूसरे दिन टेस्ट मैच शुरू नहीं होने के बाद ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर के भविष्य का फैसला काफी हद तक मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। इस दौरान यह बात तो साफ है, कि इस स्टेडियम से बीसीसीआई का कोई लेना-देना नहीं है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्मेदार
स्टेडियम में इस तरह की खामियों का ठीकरा अकसर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर फोड़ा जाता है लेकिन इस बार गड़बड़ी की पूरी जिम्मेदारी मेजबान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की है। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को विकल्प के तौर पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पेशकश की थी लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के इस स्थल से परिचित होने और कम खर्च जैसे मुद्दों को तरजीह देते हुए इस स्थल का चयन किया।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
इस टेस्ट मैच में बीसीसीआई की कोई भूमिका नहीं है। यह स्थल पूरी तरह से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पसंद थी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करानी थी।
बीसीसीआई नहीं करता यहां आयोजन
सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई ने 2019 (विजय हजारे ट्रॉफी) के बाद से यहां अपने किसी भी घरेलू मुकाबले की मेजबानी नहीं की है। यहां की निम्न स्तरीय परिस्थितियों को देखते हुए निकट या दूर के भविष्य में किसी मैच की मेजबानी की संभावना ना के बराबर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्थल के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन करेगा जहां मैच रेफरी की रिपोर्ट आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा।
पहले दो दिनों में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मंगलवार शाम को हुई भारी बारिश के बाद तीसरे दिन के खेल की संभावना भी बेहद कम हो गयी है। श्रीनाथ को मैदान की गीली आउटफील्ड का आकलन करना होगा, जहां जल निकासी अन्य अंतरराष्ट्रीय स्थलों की तरह नहीं है।
सुपर सॉपर का इंतजाम नहीं
आउटफील्ड बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त कवर के साथ मैदान से पानी सोखने के लिए सुपर सॉपर का भी स्टेडियम में अभाव है। पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित ग्राउंड स्टाफ की कमी ने इस स्थल की समस्याओं को और बढ़ा दी है।
Indian Preparing the stadium Afghanistan vs new zealand. 😁 #Indian #AFGvNZ pic.twitter.com/BLjBcRgb5M — S-A-C (@UnwantedxSoul7) September 10, 2024
नवंबर 2023 में लागू हुई आईसीसी ‘पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया’ के अनुसार, ‘प्रत्येक मैच के बाद, मैच रेफरी (इस मामले में श्रीनाथ) पिच और आउटफील्ड रिपोर्ट से जुड़ी फॉर्म को आईसीसी के सीनियर क्रिकेट संचालक के प्रबंधक को भेजेगा। ‘पिच और आउटफील्ड रिपोर्ट फॉर्म’ में मैच रेफरी के साथ अंपायरों और दोनों टीमों के कप्तानों की टिप्पणियां भी होती है।
क्या होगी कप्तानों की टिप्पणी
यह देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने किस तरह की टिप्पणी देते हैं। इस रिपोर्ट के मिलने के 14 दिन के अंदर आईसीसी सीनियर क्रिकेट संचालक के प्रबंधक इसे मेजबान बोर्ड को भेजकर स्टेडियम पर लगाये गये डिमेरिट अंकों की जानकारी देते हैं।
यह भी पढ़ें- जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसने डेब्यू मैच में भारत के लिए जड़ा पहला शतक
आईसीसी अनुच्छेद के अनुसार, ‘‘ मैच रेफरी के पास अगर पिच और/या आउटफील्ड को असंतोषजनक या अनफिट रेटिंग देने का कारण है, तो मेजबान स्थल पर पिचों की रेटिंग के दिशानिर्देशों के अनुसार डिमेरिट अंक दिये जायेंगे।” ये डिमेरिट अंक पांच साल तक प्रभावी रहते है।
12 महीने के लिए हो सकता है निलंबित
ग्रेटर नोएडा स्थल के नाम अगर छह या उससे अधिक डिमेरिट अंक हो जाते है तो उसे 12 महीने तक अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से निलंबित कर दिया जायेगा। आईसीसी नियमों के मुताबिक हालांकि एक मैच के लिए अधिकतम तीन डिमेरिट अंक दिये जा सकते हैं और इस आयोजन स्थल को निलंबित करने के लिए एक और ऐसे मैच की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें- NZ vs AFG टेस्ट के दूसरे दिन भी नहीं फेंकी गई एक भी गेंद
ऐसे में यह देखने की जिम्मेदारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर होगी कि क्या वे ऐसे स्थान पर मैचों की मेजबानी जारी रखना चाहेंगे, जो निकट भविष्य में अपने खराब बुनियादी ढांचे के कारण निलंबित हो सकता है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा भी बीसीसीआई की मदद के बिना इस मैदान में बड़े पैमाने पर बदलाव नहीं किया जा सकता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Afg vs nz referee javagal srinath report will decide the future of greater noida stadium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










