David Warner 
खेल

डेविड वॉर्नर ने संन्यास को लेकर कही बड़ी बात, कहा- 'टीम प्रबंधन कहता है तो ले लूंगा'

काजल चोपड़े

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवरों के विश्वकप (ODI World Cup 2023) में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन यदि टीम प्रबंधन कहता है कि संन्यास लेने का यही समय है तो वह ऐसा कर देंगे।

इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की थी। यह उनका 100वां टेस्ट मैच था।

वॉर्नर (David Warner) से पूछा गया क्या दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ मेलबर्न में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच उनका बॉक्सिंग डे पर आखिरी टेस्ट होगा, उन्होंने कहा,‘‘ मैं अगले साल होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हूं।'' इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा,‘‘ मैं खुद को फिट रखूंगा और लगातार रन बनाने की कोशिश करूंगा, लेकिन यदि वे (टीम प्रबंधन) मुझसे आकर कहते हैं कि (संन्यास लेने का) यही समय है तो मैं अलविदा कहने के लिए तैयार हूं।''

वॉर्नर मंगलवार को अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बने। वह अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक पूरा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा,‘‘ मुझे इस तरह की पारी खेलने का भरोसा था। मैं जानता हूं कि मैं बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखता हूं।'' (एजेंसी)

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत