एशियाई खेल 2026 उद्घाटन समारोह (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026 की आज होगी ओपनिंग सेरेमनी, मनु भाकर और तजिंदरपाल तूर थमेंगे भारत का तिरंगा

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत आज जापान में हो रही है। ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर भारत के ध्वजवाहक होंगे। जानिए लाइव प्रसारण का समय और डिटेल।

सृष्टि मौर्य

Asian Games 2026 Opening Ceremony: एशियन गेम्स 2026 का आगाज आज, 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में होगा। खेलों के 20वें एडिशन में भारत की नजरें हांगझोऊ में बनाए गए अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन को और बेहतर करने पर होंगी। ओपनिंग सेरेमनी में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर भारत के फ्लैग-बेयरर होंगे।

एशियन गेम्स में खिलाड़ियों का जोश

मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास बनाया था। वहीं, तजिंदरपाल सिंह तूर शॉट पुट में पिछले दो एशियन गेम्स के चैंपियन हैं और इस बार भी अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे।

एशियन गेम्स के 20वें एडिशन में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा लेंगे। जापान तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले टोक्यो ने 1958 और हिरोशिमा ने 1994 में एशियन गेम्स की मेजबानी की थी।

पिछले गेम्स में भारतीय दल का प्रदर्शन

भारत ने हांगझोऊ 2023 में अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते थे। इनमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल थे। इस बार भारतीय दल इस प्रदर्शन को बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

भारतीय दल में बैडमिंटन की पीवी सिंधु, वेटलिफ्टिंग की मीराबाई चानू, शूटिंग की मनु भाकर, कुश्ती के अमन सेहरावत और बॉक्सिंग की लवलीना बोरगोहेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। एथलेटिक्स में भारत के 75 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर, ज्योति याराजी और पारुल चौधरी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

कब और कितने बजे होगी ओपनिंग सेरेमनी?

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आज, 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में होगी।

  • जापान का समय- शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक

  • भारत का समय- दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

भारत में कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग?

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 5 पर किया जाएगा। रीजनल भाषाओं में भी कवरेज उपलब्ध होगी। सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी, जबकि सोनी स्पोर्ट्स 4 पर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में प्रसारण किया जाएगा। भारत में एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब