Asian Games 2026 की ओपनिंग सेरेमनी के लिए मनु भाकर और तजिंदरपाल तूर फ्लैग बेयरर चुने गए

Asian Games 2026 Flag Bearers: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें।
Manu Bhaker and Tajinderpal Singh Indian Flag Bearers
मनु भाकर और तेजिंदरपाल सिंह (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Manu Bhaker and Tajinderpal Singh Indian Flag Bearers: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को शनिवार को होने वाली एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी के लिए भारत का फ्लैग-बेयरर चुना गया है। दोनों खिलाड़ी ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए तिरंगा थामेंगे।

ओपनिंग सेरेमनी पालोमा मिजुहो स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच होगी। एशियन गेम्स का 20वां एडिशन 4 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें 500 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी 37 खेलों में हिस्सा लेंगे।

मनु भाकर का ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे। वो आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी थीं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था।

मनु हांगझोऊ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला 25 मीटर पिस्टल टीम का भी हिस्सा रही थीं। वहीं, तजिंदरपाल सिंह तूर शॉट पुट में एशियन गेम्स के दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन हैं। वो आइची-नागोया में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे।

जापान तीसरी बार बना मेजबान

इस बार एशियन गेम्स में 45 देश और क्षेत्र 43 खेलों में हिस्सा लेंगे। जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले टोक्यो ने 1958 और हिरोशिमा ने 1994 में इन खेलों की मेजबानी की थी।

भारत इस बार हांगझोऊ 2022 एशियन गेम्स के अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश करेगा। भारतीय दल ने पिछले एशियन गेम्स में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य समेत कुल 107 पदक जीते थे।

Manu Bhaker and Tajinderpal Singh Indian Flag Bearers
Asian Games 2026: भारत ने जापान को 8 विकेट से रौंदा, 57 रन पर समेटकर 5 ओवर में जीता मैच

भारतीय दल पूरी तरह तयार

भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें तथा कबड्डी टीमें अपने खिताब का बचाव करेंगी। पुरुष हॉकी टीम भी मौजूदा चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, शूटिंग में मनु भाकर, कुश्ती में अमन सेहरावत और बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन भारतीय दल के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं।

एथलेटिक्स में 75 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर, ज्योति याराजी और पारुल चौधरी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। तजिंदरपाल सिंह तूर शॉट पुट में लगातार तीसरा एशियन गेम्स खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com